ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
SHARE

आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। शास्त्रों और पुराणों में भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का जिक्र मिलता है। रामायण काल में संजीवनी बूटी से लेकर महाभारत काल में युद्ध के दौरान सैनिकों के घावों को ठीक किए जाने तक के लिए आयुर्वेदिक औषधियों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। मतलब, आयुर्वेद को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पा सकते हैं। आयुर्वेद में आहार को लेकर भी विस्तृत वर्णन मिलता है, किस समस्या में क्या खाना चाहिए, किस मौसम में किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इसका आयुर्वेद के माध्यम से पता करके लाभ पाया जा सकता है।

Contents
  • सांस की समस्याओं का खतरा
  • पाचन हो सकता है गड़बड़
  • इस मौसम में क्या खाएं?

आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक भाद्रपद के मौसम में दही खाने से बचना चाहिए। अन्य माह में शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाने वाली दही का भाद्रपद में सेवन करना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। पाचन से लेकर सांस तक, यह कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकती है। यह भाद्रपद का मौसम है, ऐसे में इस मौसम में दही खाने को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि भाद्रपद में दही खाने से क्यों मना किया जाता है?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा प्रकाश के अनुसार भाद्रपद के माह में खान-पान को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। इस मौसम में दही और उससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कफ दोष का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल इस समय बारिश होती है अगर आप इस दौरान दही खाते हैं तो कफ जमने के साथ अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

वैज्ञानिक रूप से भी इस तर्क को माना गया है। डॉक्टर्स कहते हैं, इस मौसम में दही में बैक्टीरिया अधिक हो सकते हैं जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में इस मौसम में दही खाने से बचना चाहिए।

सांस की समस्याओं का खतरा

भाद्रपद के इस माह में दही के सेवन से कई तरह की श्वसन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के मामले बढ़ सकते हैं। यदि आप भाद्रपद में दही खाते हैं तो इससे गले में खराश, टॉन्सिल बढऩे की समस्या और खांसी-सर्दी की दिक्कत हो सकती है। मौसम के आधार पर इन दिनों में दही का सेवन करना कफ की समस्याओं को बढ़ाने वाला होता है। यदि आपको पहले से ही सांस से संबंधित कोई दिक्कत है तो दही से बिल्कुल बचाव करें।

पाचन हो सकता है गड़बड़

भाद्रपद के इस माह में दही का सेवन करना आपके पाचन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतों के कार्य को प्रभावित कर देते हैं जिसके कारण आपको गैस, पेट में गड़बड़ी और अपच आदि की शिकायत हो सकती है। पाचन की दिक्कतों से बचे रहने के लिए इस मौसम में दही या इससे बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

इस मौसम में क्या खाएं?

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं, इस मौसम में प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना ज्यादा आवश्यक होता है। इसके लिए तिल का सेवन करना आपको लाभ दे सकता है। तिल खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन जरूर करें। शरीर को स्वस्थ और पाचन की समस्याओं से बचे रहने के लिए हल्के गुनगुने पानी का सेवन करना ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है। कुछ भी खाने से पहले उसे अच्छी तरह से पानी से धोकर ही खाएं, इस मौसम में हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक हो जाता है।

छत्तीसगढ़ का वन विभाग कर रहा है देवगुड़ी स्थलों का संरक्षण और संवर्धन
निगम अमला पहुंचा तब ली राहत की सांस: दर्जन भर रिहायसी क्षेत्र से निकला पानी…. देर रात तक आयुक्त करते रहे भ्रमण
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद
बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की कोरोना टेस्ट कराने की अपील
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की ठगी, तिरूवनंतपुरम केरल से पकड़ाए शातिर ठग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्मी अवतार में भगवान गणेश, कहीं पुष्पा तो कहीं बाहुबली बन आए नजर…
Next Article भेंट मुलाकात कार्यक्रमः मुनिचुआं आश्रम में सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?