ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में टीएस बाबा का धमाका : अगले चुनाव में सीएम फेस पर तोड़ी चुप्पी… भूपेश बघेल को लेकर कह दी यह बड़ी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में टीएस बाबा का धमाका : अगले चुनाव में सीएम फेस पर तोड़ी चुप्पी… भूपेश बघेल को लेकर कह दी यह बड़ी बात

By @dmin
Published: September 25, 2022
Share
टीएस सिंहदेव
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में भारत जोड़ों यात्रा पर अपनी बात रखी। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बड़ा धमाका किया है। अगले विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक संकल्प लेकर चली थी। सरकार बनने के बाद सरकार ने कई घोषणाएं पूरी की हैं। किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की है। वहीं कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी घोषणाओं को पूरा करें और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। कुछ टक्निकल इशू के कारण कुछ दिक्कतें हैं।

राहुल गांधी ही हमारा चेहरा
राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि भले ही राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन हमारा चेहरा राहुल गांधी होंगे। हालांकि राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में आज सबसे ज्यादा राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है लेकिन उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया। राहुल गांधी लगातार इसी प्रयास में हैं कि पार्टी एकजुट रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से साथ रहने वाले एक बार में पार्टी छोड़ दें बुरा लगता है।

भारत जोड़ो यात्रा पर बोले
प्रेसवार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है। अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। देश में आज महंगाई चरम पर है सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार चले गए। इसके बाद भी लोगों को कोई समस्या नहीं है तो यह कहना गलत है। भाजपा इस प्रकार का भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के दौरान जो कांरवा बन रहा है वह इसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।

ऐसे दूर भागेगी जंक फूड की क्रेविंग, वजन भी होगा कम…
नवाचार और उद्यमिता में छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान, एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड
मुख्यमंत्री ने शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटन
महाराष्ट्र में कोरोना: ऊंची इमारतों में 90 फीसदी संक्रमण, पिछली लहर में प्रभावित झुग्गियों में कम हैं संक्रमण के मामले
युवक की प्रताड़ता से तंग आकर की थी बी. कॉम की छात्रा ने खुदकुशी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार… भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाली एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी की अदाओं के दीवाने है लाखों लोग
Next Article सीएम बघेल आज दुर्ग-नांदगांव दौरे पर : मां बमलेश्वरी का करेंगे दर्शन, भिलाई में करेंगे अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?