ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक की प्रताड़ता से तंग आकर की थी बी. कॉम की छात्रा ने खुदकुशी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार… भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

युवक की प्रताड़ता से तंग आकर की थी बी. कॉम की छात्रा ने खुदकुशी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार… भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई Bhilai. चार दिन पहले सेक्टर-4 में जिस छात्रा ने खुदकुशी की थी उस मामले में पुलिस ने प्रगति नगर रिसाली निवासी युवक रवि सिंह को गिरफ्तार किया है। रवि सिंह छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस के हाथ काफी सुबूत लगे। शुक्रवार को भट्टी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

बता दें 29 मई को सेक्टर-4 निवासी आकांक्षा अहिरवार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह बी.काम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वो फैशन डिजाइनर का भी काम करती थी। पुलिस को शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि कोई उसे परेशान कर रहा था। जिसके चलते वो तनाव में रहती थी। पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान मोबाइल डिटेल निकाले और इस आधार पर आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी रवि सिंह आए दिन छात्रा को चरित्रहीन कहता था।

रवि सिंह बार बार छात्रा को न सिर्फ चरित्रहीन कहकर प्रताड़ित करता था बल्कि उसे मारने की धमकी भी दे रहा था। जिस दिन छात्रा ने आत्महत्या की थी उस दिन भी उसने उसे फोन कर धमकी दी थी। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने 29 मई को अपने सेक्टर-4 स्थित घर पर फॉसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। मौके पर मिले मृतिका का मोबाईल के ऑडियों कॉल रिकार्डिंग व अन्य की जांच के बाद रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 306, 294, 506 के तहत कार्रवाई की गई।

लखनऊ अग्निकांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट : कोचिंग से लेकर बहुमंजिला भवनों की होगी सुरक्षा जांच
धान के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 17 व्यापारियों से 13 लाख रूपए का 622 क्विंटल पुराना धान जब्त
CG Crime News : दिवाली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी ने किया ऐसा कांड, जाना पड़ गया जेल
Big news: बस से मुंबई व जयपुर भेजा जा रहा था 21 किलो सोना…. दुर्ग बस स्टैंड पर पुलिस ने पकड़ा
दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी बाइक, जिंदा जले दो बाइक सवार की मौत, एक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक
Next Article सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष बनी भिलाई की अस्मिता बेनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?