ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐसे दूर भागेगी जंक फूड की क्रेविंग, वजन भी होगा कम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ऐसे दूर भागेगी जंक फूड की क्रेविंग, वजन भी होगा कम…

By Sonu Sahu
Published: June 9, 2023
Share
SHARE

दिनभर में न जाने हमारा क्या-क्या खाने का मन करता है। कभी मीठा खाने का मन करता है तो कभी फ्रेंच फ्राइज। युवा तो रोज सॉफ्ट ड्रिंक भी पीते हैं और इस बात को पूरी तरह से नजऱअंदाज़ कर देते हैं कि इसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ता है।

Contents
  • किशमिश
  • कैसे करती है काम
  • क्या करें
  • वजन घटाने में मदद मिलती है

क्रेविंग (कुछ खाने का मन करना) को कंट्रोल करना सबसे मुश्किल काम है और अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए तो ये काम बहुत ही ज्यादा कठिन होगा। ऐसे में हम आपके के लिए एक बहुत ही आसान-सा समाधान लेकर आए हैं जो आपकी जंक फूड खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करेगी।

जी हां, अगर आप अपने जंक फूड खाने की क्रेविंग को किसी हेल्दी और पौष्टिक चीज से शांत कर लें तो इससे ज्यादा बढिय़ा तो और कुछ हो ही नहीं सकता है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको अपने दिमाग के रिसेप्टिव सेंसर्स को जंक फूड से नफरत करना सिखाना होगा। अब हम आपको उस चीज का नाम बताते हैं जो फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करती है और भूख को भी शांत करती है।

किशमिश

मेंटल हैल्थ के विशेषज्ञ डॉ. लेस्ली कॉर्न के अनुसार, सिर्फ एक किशमिश रोज खाने से भी आप अपनी क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। ये सबसे आसान और असरकारी तरीका है और इससे आपके वजन घटाने के रूटीन पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर आप किशमिश से अपनी जंक फूड की क्रेविंग को शांत करना चाहते हैं तो किशमिश को धीरे-धीरे खाएं। इस एक्सरसाइज में पाचं मिनट का समय लगेगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

कैसे करती है काम

धीरे-धीरे किशमिश खाने से शरीर माइंडफुल ईटिंग पर ध्यान देता है और आपको अपने शरीर की जरूरत समझ आती है, वो भी बिना कुछ अनहेल्दी खाए। ये आपको अपने डायट्री जरूरतों के साथ भी तालमेल बैठाने में मदद करता है।

किशमिश और सूखे अंगूरों में ऐसे केमिकल होते हैं जो क्रेविंग को कम करने की क्षमता रखते हैं। किशमिश खाने पर शरीर में केमिकल रिएक्शन शुरू होता है जो कि सांस को धीमा कर देता है।

वहीं इसमें शक्तिशाली न्यूरोट्रांस्मीटर भी होते हैं जो भूख को संतुलित रख सकते हैं और पाचन को धीमा कर स्ट्रेस पर असर करते हैं। ये कई चीजों की क्रेविंग के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

क्या करें

अगर आप अपनी क्रेविंग को शांत करना चाहते हैं तो किशमिश धीरे-धीरे और बहुत ध्यान से खाएं। इस दौरान अपने शरीर द्वारा दी जा रही प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें। इस तरह आप अपने शरीर की जरूरतों को जान पाएंगे और किशमिश को सिर्फ चबाने की बजाय उसका पूरा आनंद ले पाएंगे।

वजन घटाने में मदद मिलती है

वेट लॉस के स्नैक के तौर पर भी आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्राकृतिक रूप से शुगर और विटामिन होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं जिससे आगे चलकर वजन घटाने में मदद मिलती है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाने से सबसे ज्यादा लाभ मिलते हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी
News_Durg Politics: दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी में पाण्डेय समर्थकों को तवज्जों नही, ललित महामंत्री पद पर बरकरार, नटवर बने उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के 430 युवाओं को मिला शासकीय सेवा का अवसर, प्रयोगशाला परिचारकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल राज्य को दी चार नए जिलों की सौगात…. बनेंगी 18 नई तहसीलें…. आम आदमी के लिए सरकार तक आसान हो जाएगी पहुंच
ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की सराहनीय पहल, बिटिया के विवाह के लिए दिया 25 हजार रुपए का सहयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसलिए गर्मियों में करना चाहिए हरे अंगूर का सेवन, होते हैं कई फायदे
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 236 # 09 June 2023

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?