ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गले में खराश, सांस की बदबू और छाले से हैं परेशान, गरारे से मिलेगा आराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

गले में खराश, सांस की बदबू और छाले से हैं परेशान, गरारे से मिलेगा आराम

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
SHARE

बदलते मौसम के साथ गले में खराश और खांसी की समस्या होती है, जो थोड़े इलाज करने के बाद सही हो जाती है. लेकिन मुंह से बदबू आना ऐसी समस्या है, जिसके चलते आपको लोगों के बीच बेज्जत होना पड़ता है. गले में खराश, सूखी खांसी, बलगम, मुंह की बदबू से लेकर मसूड़ों में सूजन की परेशानी से निपटने का एक तरीका है और वह है गरारे यानी गार्गल. यह मुंह और दांतों के बीच फंसा खाना निकाल देता है, कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार सकता है और तुरंत सांसों को ताजा कर करता है. गरारे करना मुंह की स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. गरारे करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया द्वारा बनाया जाने वाला एसिड कम होता है. इन्फेक्शन में गरारे करने से संक्रमण की गंभीरता कम होती है और लक्षणों में आराम मिलता है. यूं तो गरारे के ढेरों फायदे हैं, लेकिन इसे अक्सर अनदेखा या गलत तरीके से किया जाता है. सही ढंग से गरारे न करने पर जो लाभ होना चाहिए वह नहीं होता है. इन स्टेप्स को फॉलो कर सही तरीके से इस तरह करें गरारे…
गरारे करने के लिए एक अलग गिलास रखें. पानी भरने के लिए कई लोग हमेशा हथेलियों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन गिलास का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक है, खासकर यदि गरारे करने वाले मिश्रण या माउथवॉश से करना चाहते हैं.
ठंडा पानी दांतों की संवेदनशीलता का कारण बन सकता है और गर्म पानी मुंह में जलन पैदा कर सकता है. गुनगुना पानी सबसे अच्छा काम करता है. इसमें नमक या अन्य सामग्री मिलाई जा सकती है.
यदि गले में खराश या मसूड़े की सूजन है, तो गरारे करने वाले मिश्रण की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. यह प्रभावी रूप से मुंह के बैक्टीरिया के विकास को भी रोक सकता है.
नमक एक आजमाया हुआ प्राकृतिक कीटाणुनाशक है. गर्म पानी में एक चम्मच नमक भी डाल सकते हैं और इसके साथ गरारे कर सकते हैं. नमक का पानी गले के ऊतक में मौजूद पानी को निकालता है और गले की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
बेकिंग सोडा खराब सांस और प्लाक बिल्ड-अप के लिए एक और आजमाया हुआ उपाय है. गरारे करने से पहले गुनगुने पानी में एक छोटी चुटकी बेकिंग सोडा डालें. अब मिश्रण तैयार है. इसे धीरे-धीरे तब तक लें जब तक कि मुंह में पर्याप्त तरल न हो जाएं.
अब अपने मुंह के एक तरफ से दूसरे हिस्से तक पानी को सावधानी से घुमाएं. याद रखें कि इसे आगे और पीछे भी घुमाएं. अपने गाल की मांसपेशियों को अंदर और बाहर धकेलें और अपनी जीभ को अपने मुंह के हर कोने में घुमाएं ताकि हर जगह तरल जाए.
गले में खराश की स्थिति में अपना सिर थोड़ा टेढ़ा करें, जब तक कि तरल मुंह, टॉन्सिल और यूवुला (मुंह के पीछे की ओर जीभ पर लटकते ऊतक का मांस का टुकड़ा) न छुए जाए. अपना मुंह खोलें और एक तेज आवाज करें. कंपन ले कर पीछे पानी के बुलबुले बना देगा, दर्द को शांत करेगा और इसे तरल की एक पतली परत के साथ कोटिंग करेगा.
20-30 सेकंड के लिए अपने मुंह में पानी भरने के बाद सावधानी से पानी बाहर थूक दें. यदि आवश्यक हो तो प्रक्रिया को दोहराएं. ब्रश करने और फ्लॉस करने के बाद ताजा सांस और स्वस्थ दांतों के लिए रोजाना थोड़ा गरारा करें.
अस्वीकरण:- इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

वाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, स्टेंट से “चिमनी” बनाकर बचाई मरीज की जान
ताउम्र शुगर की बीमारी से बचाकर रख सकता है ग्वारपाठा, जानें इसे खाने के और भी फायदे
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’, पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान
दुल्हन की हेयर स्टाइल के लिए ये है खास एक्सेसरीज…
भिलाई क्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की हो रही हैं निगरानी, नोडल अधिकारी भी नियुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बर्फ करेगी दर्द को दूर, जानिए सेहत से जुड़े 6 फायदे
Next Article करिश्मा तन्ना बनीं खतरों के खिलाड़ी-10 की विनर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?