ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोटापा कंट्रोल करने के आसान घरेलू टिप्स: जानिए
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

मोटापा कंट्रोल करने के आसान घरेलू टिप्स: जानिए

By @dmin Published June 26, 2020
Share
SHARE

अगर हमारे मोटापे की वजह कोई मेडिकल कंडीशन नहीं है तो हम सिर्फ अपने लाइफस्टाइल में जरूरी और छोटे-छोटे बदलाव करके बहुत ही आसानी से खुदो को शेप-अप कर सकते हैं। आइए यहां बात करते हैं उन ईजी फैक्टर्स के बारे में जो हमारी रुटीन लाइफ से जुड़े हैं और बढ़ते वेट की बड़ी वजह बन जाते हैं…

Contents
रात को पूरा आराम करेंपानी पीते रहनाप्रोटीन का सेवन बढ़ाएंपाचनतंत्र को मजबूत बनाने का तरीकाहेल्दी रहने का पुराना तरीकाडायट में रखें इन बातों का ध्यान

रात को पूरा आराम करें

देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना। या फिर देर रात तक जागना और मात्र 4 से 5 घंटे की नींद लेना और अगले दिन अपने काम में जुट जाना। साथ ही सोने और जागने का कोई निश्चित समय ना होना। ये कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं, जिनके चलते हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती और बॉडी ब्लॉट करने लगती है।
यानी हमारी बोन्स और मसल्स पर जो फैट है, बॉडी उसे लूज छोड़ देती है। जिस कारण हम मोटे ना होते हुए भी मोटे दिखने लगते हैं। इसके साथ ही हमारी स्किन का चार्म भी लूज होने लगता है। इसके साथ ही नींद पूरी ना होने के कारण हमारी ईटिंग हेबिट बहुत अधिक प्रभावित होती है।
हमारे शरीर को भूख नहीं लग रही होती है लेकिन हमारा ब्रेन हमें इस तरह के संकेत देने लगता है कि हर समय क्रेविंग होती रहती है। इसकी वजह होता है नींद पूरी ना होने के कारण ब्रेन में रिलीज होनेवाला लेप्टिन हॉर्मोन। यही वह हॉर्मोन है, जो हमारे वेट को कंट्रोल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक मेडिकली टेस्टेड फॉर्म्यूला है, जो आपको फिट रखने में बहुत काम आएगा।

पानी पीते रहना

पानी अगर सही तरीके से पिया जाए तो ना केवल आपके शरीर को फैटी होने से बचाता है बल्कि बीपी कंट्रोल रखता है और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखता है। अपने शरीर को हाइड्रेट रखना फिटनेस का एक सॉलिड मंत्र है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करना आपकी फिजिकल फिटनेस को ही नहीं बल्कि मेंटल फिटनेस को भी बनाए रखता है।
इससे हमारी पाचन क्रिया सही रहती है, मेटाबॉलिज़म हाई होता है साथ ही हम जो भी खाना खाते हैं वो हमारे शरीर को पूरा लाभ देता है। अब आपको लग सकता है कि खाने का लाभ पानी से कैसे मिलेगा… तो जबाव है मेटाबॉलिज़म। यही तो हमारे शरीर को पोषित करने का काम करता है।

प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं

प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दालें और साबुत अनाज खाने से हमारे शरीर को प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है। प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी एक ऐसा तत्व है, जो हमारी भूख को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आपको लगता है कि आपको भूख अधिक लगती है तो अपने डॉक्टर से सलाह करने के साथ ही आपको प्रोटीन डायट बढ़ा देनी चाहिए।
यहां हम प्रोटीन शेक की बात बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। प्रोटीन डायट लेने से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ रहता है और हमें भूख कम लगती है। क्योंकि प्रोटीन हमारे शरीर में भूख बढ़ाने से संबंधित हॉर्मोन घ्रेलिन के प्रोडक्शन को कम कर देता है। प्रोटीन डायट में आप अंडा, सोयाबीन और प्रोटीन राइज जैसी चीजें ले सकते हैं। हां दाल और स्प्राउट्स को भूल मत जाना।

पाचनतंत्र को मजबूत बनाने का तरीका

फूड एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब के सिरके का इस्तेमाल अपने फूड में करने से हमारा मेटाबॉलिज़म बहुत ही मजबूत बनता है। जब मेटाबॉलिज़म सही और फास्ट होता है तो वह एक्स्ट्रा फैट को हमारी बॉडी में स्टोर ही नहीं होने देता है।
अगर आप फूड में इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हर दिन दो चम्मच सेब का सिरका पानी डायल्यूट करके खाने के बाद पीना शुरू कर दें। यह पाचन बेहतर करने के साथ ही आपका वेट भी कम करेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ इतना करके आप तीन महीने में 2 किलो से अधिक वेट लूज कर सकते हैं।

हेल्दी रहने का पुराना तरीका

वेट घटाने का और बॉडी को फर्म करने का सबसे अच्छा तरीका है योग। अगर आप हर दिन योग की प्रैक्टिस करेंगे तो बेशक लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे। हां, योग के साथ अपनी डायट पर जरूर ध्यान रखें। हेल्दी डायट लें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपको खाना खाए हुए 4 घंटे हो चुके हों।
साथ ही योग करने के 1 घंटे बाद तक हैवी डायट ना लें। ऐसा करने से आपको खाने का भी पूरा पोषण मिलेगा और योग का भी पूरा फायदा मिलेगा। और इन दोनों ही चीजों का भरपूर फायदा लेने कि लिए आपको टाइमिंग का ध्यान रखना होगा।
याद रखें अगर आप योग की दुनिया में पहला कदम रख रहे हैं तो एक्सपर्ट्स की मदद जरूर लें। ताकि ट्रेनर आपको सही पोश्चर और सही बॉडी स्ट्रैस के बारे में बता सके। ताकि आपको दर्द या दूसरी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

डायट में रखें इन बातों का ध्यान

फाइबर से भरपूर डायट हमारे शरी को कई तरीकों से लाभ पहुंचाती है। सबसे पहले तो वेट कम करने पर ही हम फोकस करेंगे। दरअसल, हाई फाइबर डायट जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और बीन्स आदि में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह फाइबर हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
क्योंकि रेशे डायजेस्ट होने में वक्त लगता है। इससे हमें भूख कम लगती है और शरीर को पोषण पूरा मिलता है। एक खास फायदा जो हाई फाइबर डायट का है, वह है इसे लेने से हमें कब्ज की समस्या नहीं होती है। यानी पेट साफ रहेगा तो मोटापा भी दूर रहेगा। क्योंकि बीमारियां नहीं पनप पाएंगी।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin June 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगा फेशियल नहीं, अब कद्दू का फेस पैक लगाकर पाइए ग्लोइंग स्किन
Next Article श्रीकंचनपथ 250 # 26 June 2020

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?