ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कान की बीमारी टिनिटस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कान की बीमारी टिनिटस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज

By Sonu Sahu
Published: December 13, 2022
Share
SHARE

कई बार हमारे आसपास किसी भी तरह की आवाज नहीं होने के बावजूद हमें कानों में सीटी या भिनभिनाने जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। यह आवाजें हमारे कानों से ही आती हैं और थोड़ी देर बाद बंद हो जाती हैं। हालांकि अगर किसी को बार-बार ऐसी आवाजें सुनाई दे रही हैं तो यह खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह कानों की बीमारी टिनिटस का एक लक्षण है। आइए आज टिनिटस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents
  • क्या होता है टिनिटस?
  • टिनिटस किस-किस वजह से हो सकती है?
  • क्या हैं टिनिटस के लक्षण?
  • मरीज की स्थिति के आधार पर होता है टिनिटस का इलाज
  • टिनिटस की रोकथाम कैसे करें?

क्या होता है टिनिटस?

टिनिटस कान से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिससे ग्रस्त व्यक्ति को कानों के अंदर से सीटी या भिनभिनाने जैसी आवाज सुनाई देती है। यह बीमारी सुनने की क्षमता कम होने, कान में मैल के जमाव और कान में चोट या संक्रमण आदि के कारण हो सकती है। अगर इसका इलाज सही समय पर नहीं कराया जाए तो इससे मरीज को सोने में परेशानी, निराशा और अवसाद जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

टिनिटस किस-किस वजह से हो सकती है?

टिनिटस होने के पीछे का कारण बहरापन, कान में संक्रमण या कान में ब्लॉकेज हो सकता है जो तरल पदार्थ, मैल, गंदगी या अन्य बाहरी सामग्रियों के जमा होने के कारण होता है। इसके अलावा रक्त वाहिका संबंधी डिसऑर्डर, कान की हड्डी में बदलाव और अन्य पुरानी स्थितियां भी टिनिटस का कारण बन सकती हैं। सिर या गर्दन की चोटें, कैंसर और एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं का सेवन इस बीमारी को बढ़ा सकते हैं।

क्या हैं टिनिटस के लक्षण?

टिनिटस के शुरुआती लक्षण में कानों में सीटी बजने या भिनभिनाने की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा आप गर्जना, फुफकार या भनभनाहट जैसी आवाजों का भी लंबे समय तक अनुभव करते हैं। इसके साथ ही कान में दर्द भी महसूस होता है। कुछ मामलों में ये आवाजें तेज हो सकती हैं, जिसकी वजह से बाहरी आवाजें सुनना या किसी काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।

मरीज की स्थिति के आधार पर होता है टिनिटस का इलाज

डॉक्टर मरीज की स्थिति के आधार पर टिनिटस के इलाज का तरीका तय करते हैं। आमतौर पर डॉक्टर सबसे पहले जांच करके यह देखते हैं कि मरीज की सुनने की क्षमता कितनी है। इस प्रक्रिया को ऑडियोमेट्री कहते हैं। इसके बाद वह एक टाइम्पेनोमीटर का उपयोग करके आपके कान के परदे की जांच करते हैं। यह जांच डिसऑर्डर का पता लगाने और फिर आवश्यक दवाओं का सुझाव देने में मदद करती है।

टिनिटस की रोकथाम कैसे करें?

टिनिटस को रोकने के लिए अपनी सुनने की क्षमता की सुरक्षित करने की कोशिश करें। इसके लिए अपने कानों में रुई रखने की कोशिश करें ताकि तेज आवाज के संपर्क में आने से बच सकें और हेडफोन पर गाना सुनते समय आवाज को हमेशा कम रखें। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें और हृदय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्वस्थ खाना खाएं। इसके साथ ही शराब, निकोटिन और कैफीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित कर दें।

भिलाई नगर में मिला सबसे बड़ा असोढ़ीया साप, ऐसे आया पकड़ में…
अंबेडकर अस्पताल के चिकित्सक सुंदरानी ने कहा: रैपिड एंटिजेन टेस्ट पॉजिटिव आने पर दोबारा आरटीपीसीआर या टूनाट टेस्ट की जरूरत नही
सीएम बघेल कल करेंगे चंदुलाल चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, कार्डिएक अरेस्ट ने ली जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur Breaking : निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी ने खाया जहर, अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम
Next Article 12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई 12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?