ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पति ने की पत्नी और दो बच्चों हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 344 # 27 September 2026
September 27, 2026
रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पति ने की पत्नी और दो बच्चों हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला
September 27, 2026
छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़
September 27, 2026
पंडरीपानी में शुरू हुई एसबीआई की नई शाखा… 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
September 27, 2026
बारिश थमी फिर भी खतरा बरकरार, बस्तर में नदियां उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर इंद्रावती
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पति ने की पत्नी और दो बच्चों हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला

By Mohan Rao Published September 27, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन हत्याओं का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रायपुर माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई स्थित साहूपारा की है। पति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पड़ोसियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और किन परिस्थितियों में आरोपी ने पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला किया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, बालोद निवासी भुनेश्वर साहू अपने परिवार के साथ साहूपारा में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात विवाद के बाद उसने पहले अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दो बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज जारी है। जबकि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You Might Also Like

छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़

पंडरीपानी में शुरू हुई एसबीआई की नई शाखा… 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा

बारिश थमी फिर भी खतरा बरकरार, बस्तर में नदियां उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर इंद्रावती

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

Mohan Rao September 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़
Next Article shreekanchanpath 344 # 27 September 2026

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?