ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर-घर पानी पहुंचाने पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य पूर्णता की ओर, नेवई एवं रूआबांधा क्षेत्र में लोगों को जल्द मिलेगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

घर-घर पानी पहुंचाने पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य पूर्णता की ओर, नेवई एवं रूआबांधा क्षेत्र में लोगों को जल्द मिलेगा पानी

By @dmin
Published: March 1, 2021
Share
Towards the completion of pipeline distribution to deliver water
Towards the completion of pipeline distribution to deliver water
SHARE

भिलाई। रिसाली क्षेत्र में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है! रिसाली एरिया में पांच नई टंकियां बनाई गई है। एक टंकी पूर्व से बनी हुई है इस प्रकार से अब कुल 6 पानी टंकी रिसाली क्षेत्र में जल की समस्या से निजात दिलाएगी। वर्तमान में रिसाली निगम के पुराने कार्यालय में स्थित टंकी, डूडेरा, टंकी मरोदा एवं पूरैना की टंकियों से जल प्रदाय किया जा रहा है। रूआबांधा एवं नेवई की पानी टंकी बनकर तैयार है, अब जल्द ही इन दोनों टंकियों से भी लोगों के घरों में पानी मिलने लगेगा। इसके लिए रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं भिलाई निगम के मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह एवं एजेंसी इंडियन ह्यूम पाइप के साथ संयुक्त रुप से बैठक हुई। बैठक में रूआबांधा एवं नेवई की टंकियों से शीघ्र पानी देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने एजेंसी से कार्य की टाइम डेडलाइन तय कर कार्य पूर्ण करने कहा। एजेंसी ने 20 मार्च तक दोनों टंकियों से जल प्रदाय प्रारंभ करने के लिए समय मांगा। रूआबांधा टंकी से 6 मार्च तक जल प्रदाय शुरू करने एवं नेवई टंकी से 20 मार्च तक जल प्रदाय करने का समय एजेंसी को दिया गया है। वही जल प्रदाय के लिए एजेंसी इंडियन ह्यूम पाइप को टीम बढ़ाकर टाइम डेडलाइन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद संयुक्त निरीक्षण करने अधिकारी रूआबांधा एवं नेवई की टंकियों को देखने पहुंचे। एजेंसी को टंकी निर्माण हुए परिसर से मलबा को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, कुछ शेष क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नेवई में 32 किलोमीटर और रूआबांधा में 20 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर संयुक्त रुप से बैठक आयोजित हुई! संयुक्त बैठक में प्रत्येक बुधवार को समय 12:00 इस विषय पर चर्चा करने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता बीके सिंह, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं डीगेश्वरी चंद्राकर, एजेंसी के जे गणेशन एवं डेनियल मौजूद रहे।
पाइपलाइन लीकेज सुधार का कार्य युद्ध स्तर पर टंकी मरोदा एवं पुरैना में नई पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद घरों में पानी आना शुरू हो गया है! निगम के अधिकारियों के निर्देश पर एजेंसी घर घर जाकर पानी का प्रेशर चेक करते हुए लीकेज का संधारण कर रही है। 4 मार्च तक लीकेज को संपूर्ण रूप से सुधारने के निर्देश संयुक्त बैठक में अधिकारियों ने दिए हैं।

प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत
नालंदा परिसर में खुशहाल एक साल इवेंट : युवाओं ने लिया हिस्सा, सवालों के सही जवाब देने पर  मिले आकर्षक उपहार
मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव कार्यक्रम में महापौर और आयुक्त, सभापति को किया सम्मानित
हाड़ कंपाने लगी दिल्ली की सर्दी, 3.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
नकली इनपुट टैक्स क्रेडीट का लाभ उठानेवाले चार फर्म के खिलाफ सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला: मुख्यमंच पर दूसरे दिन झमाझम प्रस्तुति: छत्तीसगढ़ी भूली बिसरी गीतो को सुनकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध राजिम माघी पुन्नी मेला: मुख्यमंच पर दूसरे दिन झमाझम प्रस्तुति: छत्तीसगढ़ी भूली बिसरी गीतो को सुनकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?