ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह

By @dmin
Published: March 1, 2021
Share
चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह
चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन ने साइबर अटैक कर देशभर में बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश रची थी। वह चाहता था कि भारत डर जाए और सीमा पर ज्यादा आक्रामक रवैया नहीं अपनाए। चीन ने रेड इको के जरिए भारत के बिजली तंत्र पर मालवेयर शेडो पैड के  जरिए यह हमला किया था। मुंबई में पिछले साल ऐतिहासिक रूप से बिजली गुल हुई थी, इसकी यही वजह मानी गई है। बिजली मंत्रालय ने सोमवार को माना कि इस साइबर अटैक को लेकर सीईआरटी ने बिजली कंपनी को 19 नवंबर 2020 को इस बारे में मेल भेज कर आगाह किया थाा। 

मंत्रालय ने बताया कि 19 नवंबर को कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम यानी सीईआरटी से प्राप्त मेल को देशभर के बिजली आपूर्ति केंद्रों को भेज दिया गया था। उसके अनुसार सभी केंद्रों ने इस खतरे से निपटने के उपाय किए थे। बिजली मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद एनसीआईआईपीसी ने 12 फरवरी को मेल के जरिए सूचित किया था कि चीन के सरकार समर्थित हैकर्स समूह रेड इको समूह ने भारत के क्षेत्रीय बिजली वितरण केंदों व राज्य वितरण केंद्रों के सिस्टम में मालवेयर वायरस भेजकर इसे ठप करने की साजिश रची है। एनसीआईआईपी का गठन आईटी एक्ट 2000 के तहत 16 जनवरी 2014 को किया गया था। इसका काम देश के महत्वपूर्ण सूचना ढांचे की रक्षा करना है। बिजली मंत्रालय ने कहा कि सीईआरटी से नवंबर 2020 में चीन के साइबर हमले की सूचना मिलते ही एहतियाती कदम उठा लिए गए थे। 

मुंबई बिजली गुल में था चीन का हाथ!
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल मुंबई में हुई ऐतिहासिक बिजली गुल के पीछे चीन का हाथ था। चीन चाहता था कि सीमा पर जारी तनाव को लेकर भारत ज्यादा कड़ा रवैया नहीं अपना सके, इसलिए उस पर साइबर अटैक किया जाए। मुंबई के मेगा बिजली कट के पीछे चीन था। उसके साइबर अटैक की वजह से मुंबई में बिजली गुल हुई थी। 

An email was received from CERT-In on 19th November, 2020 on the threat of malware called Shadow Pad at some control centres of POSOCO. Accordingly, action has been taken to address these threats: Power Ministry

— ANI (@ANI) March 1, 2021

शेडो पैड था मालवेयर का नाम
चीन ने भारत की बिजली आपूर्ति ठप करने के लिए शेडो पैड नाम का मालवेयर वायरस तैयार किया था। इसे देश के बिजली आपूर्ति सिस्टम में घुसाकर पूरे देश की बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश थी। 

When power went out in Mumbai, I had said that there was something wrong & had constituted 3 committees to probe. I feel media reports that have surfaced are true. Cyber cell will submit report on this by 6pm today to Home Minister Deshmukh: Maharashtra Energy Minister Nitin Raut https://t.co/zX3WkfbQeB pic.twitter.com/DK6iZ0nDTg

— ANI (@ANI) March 1, 2021

महाराष्ट्र के बिजली मंत्री बोले – सही लग रही चीनी हमले की रिपोर्ट
महाराष्ट्र के बिजली मंत्री नितिन राउत ने बताया कि जब मुंबई में बिजली गुल हुई तो मुझे लगा था कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। इसकी जांच के लिए तीन कमेटी बनाई गई थी। अब इस बारे में आई मीडिया रिपोर्ट सही लग रही है। इस बारे में साइबर सेल राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज शाम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

एडिय़ों के दर्द से आराम दिलाता है नींबू और प्याज का पेस्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
Agni-5 Missile: 5000 किमी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जाने और भी खूबियां
वनमंत्री कश्यप रजत जयंती कार्यक्रम व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में हुए शामिल
सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर्स छात्राओं पर केस वापस लेने का बना रहे दबाव, अभाविप ने आक्रोश रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कृषि कानूनों पर बनेगी बात? सरकार ने बातचीत करने को किसानों को 30 दिसंबर को होगी बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अतिशेष धान की ई-नीलामी 3 मार्च से होगी शुरू… 144 समितियो में 3.89 लाख मेट्रिक टन अतिशेष धान
Next Article Towards the completion of pipeline distribution to deliver water घर-घर पानी पहुंचाने पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य पूर्णता की ओर, नेवई एवं रूआबांधा क्षेत्र में लोगों को जल्द मिलेगा पानी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?