ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत

By Om Prakash Verma
Published: January 21, 2023
Share
प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत
प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत
SHARE

टीम ने कहा योजनाओं का लाभ मिल रहा है सीधे लोगों को, शासन की योजनाओं की तारीफ की
योजनाओं की जानकारी लेकर हितग्राहियों से भी की चर्चा, आत्मानंद स्कूल के बच्चों से की बात, विद्यार्थियों के सटीक जवाब सुनकर हुए प्रभावित
दुर्ग। 22 प्रशिक्षु आईएएस की टीम, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत हुई। प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने सर्वप्रथम निगम आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात की, आयुक्त ने शासन की प्रमुख योजनाओ के बारे में प्रशिक्षु आईएएस की टीम को अवगत कराया। निगम आयुक्त से मुलाकात के बाद टीम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना से रूबरू होने निकली। मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर से लोगो को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ को प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने करीब से जाना। स्लम क्षेत्रों में मुफ्त परीक्षण, उपचार से लेकर दवाइयां फ्री में दी जा रही है।

टीम ने इस दौरान चिकित्सकों तथा इलाज के लिए पहुंचे हुए हितग्राहियों से चर्चा कर स्वास्थ्य शिविर का किस प्रकार से लाभ मिल रहा हैं इसकी जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि घर एवं मोहल्ले के समीप ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से होता है, हमें अन्य स्थानों में जाकर लंबी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसके साथ ही सारे इलाज फ्री में होते हैं। इस पर टीम ने शासन की इस योजना को महत्वपूर्ण बताया और योजना की प्रशंसा की।

प्रशिक्षु आईएएस के दल ने धनवंतरी मेडिकल स्टोर का अवलोकन किया। 55 प्रतिशत छूट के साथ दवाइयों का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। टीम ने कहा कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय तबके के लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगा। अस्पताल परिसर में ही योजना के जरिए दवाइयों की उपलब्धता होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान आईएस प्रशिक्षु की टीम सी मार्ट भी पहुंचे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के हैंड मेकिंग प्रोडक्ट का संग्रह एक स्थान पर मिलने पर तारीफ की और प्रोडक्ट भी खरीदें।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के जवाब सुनकर हुए प्रभावित
प्रशिक्षु आईएएस के दल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल सेक्टर 6 का अवलोकन किया। बच्चों के द्वारा बनाए गए अलग-अलग मॉडल देखें, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की अवधारणा और इसके उद्देश्य की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राप्त की। एस्ट्रोनॉमी लैब देखा, टीम ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा को लेकर यह अच्छा प्रयास है। इस दौरान विद्यार्थियों से भी बात की, पूछे जाने वाले प्रश्नों का बच्चों ने अंग्रेजी में त्वरित जवाब दिया, जिसे सुनकर टीम काफी प्रभावित हुई। टीम के भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी जागेश्वर कौशल, अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन आदि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, अगस्त में उपभोक्ताओं को मिलेगा बढ़ा हुआ बिल… 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच, 20 गांव के खेतों में ड्रोन से से हो सकेगा छिड़काव
रेलवे ब्रेकिंग: यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने दुर्ग से चलने वाली इन पांच ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा… जाने कब-कब मिलेगी यह सुविधा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री साव व विधायक रिकेश पहुंचे सन्ना ब्लड बैंक, रक्तवीरों से मिले और दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान
Next Article Big news: रूस से गोवा आ रहे प्लेन में बम की धमकी, फ्लाइट को किया गया उजबेकिस्तान डायवर्ट

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?