ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपीएससी क्रेक करने टॉपर्स से मिलेगी टिप्स : 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

यूपीएससी क्रेक करने टॉपर्स से मिलेगी टिप्स : 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स

By Mohan Rao
Published: July 14, 2023
Share
SHARE

रायपुर। यूपीएससी परीक्षा क्रेक करने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों के लिए 21 जुलाई का दिन विशेष होने वाला है। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को इस दिन यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के टॉपर्स से मिलने, बात करने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। 21 जुलाई को यूपीएससी परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चयनित टॉपर्स रायपुर आ रहें है। यूपीएससी की 2022 सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवां स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल भी रायपुर आ रहीं हैं। 2022 की परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर भी इन टॉपर्स के साथ रहेंगे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस बारे में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चयनित होने की इच्छा रखने वाले परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक आयोजित की जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने वाली इस टॉपर्स टॉक में स्थानीय प्रतियोगियों को चयनित टॉपर्स से यूपीएससी क्रेक करने की टिप्स मिलेंगी। यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षा को क्रेक करने के लिए पढ़ने के तरीके, पढ़ने का सिलेबस, समय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या से लेकर मनोरंजन, खाने पीने से लेकर अन्य सभी विषयों पर टॉपर्स के सुझाव स्थानीय प्रतिभागियों को मिलेंगे।

डॉ. भुरे ने बताया कि टॉपर्स टॉक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। राजधानी रायपुर में इस टॉपर्स टॉक से यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल निर्मित होगा और अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं के लिए आकर्षित होंगे। टॉपर्स से प्रेरणा और टिप्स लेकर परीक्षाओं की तैयारियों के लिए माहौल बनेगा जिससे छत्तीसगढ़ से देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हो सकेंगे।

सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी क्यों नहीं बनवाया राम वन गमन पथ
CG Crime : पुजारी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, महिला से अवैध संबंध पर पति ने रिश्तेदारों के साथ किया मर्डर
जिम में फिर एक मौत : होटल व्यवसायी को अचानक आया हार्टअटैक… ट्रेडमिल पर कर रहा था वर्कआउट
रक्षाबंधन पर अब छत्तीसगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Big Breaking: भयंकर हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार ट्रक से टकराई, मौके पर 6 की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बाइक धोते हुए नदी में बह गए युवक, एसडीआरएफ के जवानों ने 20 घंटे की तलाश के बाद निकाले दोनों के शव
Next Article नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार… लंबे समय से थे फरार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?