ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बाइक धोते हुए नदी में बह गए युवक, एसडीआरएफ के जवानों ने 20 घंटे की तलाश के बाद निकाले दोनों के शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : बाइक धोते हुए नदी में बह गए युवक, एसडीआरएफ के जवानों ने 20 घंटे की तलाश के बाद निकाले दोनों के शव

By Mohan Rao
Published: July 14, 2023
Share
डूबे युवकों की तलाश करती एसडीआरएफकी टीम
SHARE

दुर्ग। गुरुवार को शिवनाथ नदी में बड़ा हादसा हो गया। अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विनायकपुर आमटी तांदुला (डैम) नदी में के पास बाइक धो रहे दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद लगातार युवकों की तलाश की गई। गुरुवर देर शाम रेस्क्यू रोकने के बाद शुक्रवार को सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम लगी रही। लगभग 20 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार अंडा निवासी चुम्मन ठाकुर (20) और मिथलेश उर्फ शिवम सोनी (19) अपने साथी अजय यादव, विकास ठाकुर, यश यादव, योगराज के साथ नदी की ओर घुमने गए थे। इस दौरान सभी मस्ती कर रहे थे। इस बीच चुम्मन ठाकुर अपनी बाइक धोने नदी स्थित स्टापडैम पर चढ़ गया। इस बीच चुम्मन का पैर फिसला और बाइक के साथ वह नदी में बह गया। इधर चुम्मन को बचाने के लिए मिथलेश भी नदी में कूद गया लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गया।

इस बीच दोनों के बाकी साथियों ने शोर मचाया। आसपास के गांव वाले स्टॉपडेम के पास जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अंडा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक दोनों युवकों की तलाश होती रही। बहाव तेज होने व गहराई ज्यादा होने के कारण काफी दिक्कतें भी हुई। रात होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। शुक्रवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू की गई। डीप डाइविंग के अनुभवी जवान राजकुमार यादव, नरोत्तम, इन्द्रपाल, चंद्र प्रताप ने दोनों की तलाश पूरी की और उनके शव बाहर निकाले। उक्त कार्रवई के दौरान जिला सेनानी अग्निशमन अधिकार नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव, एसडीआरएफ के जवान राजू महानंद, रमेश कुमार, दिनेश चंद्राकर, राजेश नेताम आदि की सराहनीय भूमिका रही।

रायपुर एयरपोर्ट में बढेगी फ्लाइट की संख्या, सरकार बना रही है खास योजना… जाने क्या है सरकार का प्लान
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वेदांता एल्युमीनियम ने कालाहांडी के रूपान्तरण पर डाली रोशनी, यह ज़िला आदिवासी नेतृत्व में विकास के अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभरा
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा: जिले में बनाए गए 24 केंद्र, 11552 बच्चे पंजीकृत, दो घंटे का हुआ पेपर
छत्तीसगढ़ में अब तक 486.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
आईआईटी भिलाई की टीम ने विकसित की पॉलिमर तकनीक, वेस्ट सल्फर को जल शुद्धिकरण सामग्री में बदला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूलों में भरे जाएंगे 9 हजार से ज्यादा पद
Next Article यूपीएससी क्रेक करने टॉपर्स से मिलेगी टिप्स : 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?