ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू
डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भले ही कोरोना वैक्सीन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई हो, लेकिन इसको पूरे देश में पहुंचाने के नेटवर्क पर काम शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने मास वैक्सीनेशन के लिहाज से अपने नेटवर्क की मैपिंग शुरू कर दी है और सरकार के निर्देश मिलते ही युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैक्सीन आने के बाद इसे देश के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए पोस्टल नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, विभाग ने इसके ट्रांसपोर्टेशन को लेकर कोल्डचेन बनाने की तैयारी पर भी बातचीत शुरू कर दी है। ताकि वैक्सीन आने के बाद उसे जरूरी तापमान पर देश के सुदूर इलाकों तक पहुंचाया जा सके।
मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, अभी वैक्सीन किस रूप में आएगी और कितने तापमान पर उसका ट्रांसपोर्टेशन होगा, इस बारे में पुख्ता निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन पहले से तैयारी इसलिए शुरू हो गई है ताकि निर्देश मिलने के बाद बिना समय गंवाए इस पर काम किया जा सके। इस काम में विभाग की डेढ़ हजार से ज्यादा गाडिय़ां, जिनमें करीब एक हजार जीपीएस से लैस गाडिय़ों को इस काम में लगाए जाने की उम्मीद है। विभाग में इस संभावना पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निश्चित तापमान को बनाए रखते हुए बॉक्स मुहैया कराए जा सकें, जिन्हें निश्चित समय में डाक विभाग के कर्मचारी तय जगह पर पहुंचा पाएंगे।

पहले भी टीबी से जुड़े सैम्पल को टेस्टिंग लैब्स तक पहुंचा चुका है
डाक विभाग पहले भी टीबी से जुड़े सैम्पल को नियत तापमान पर रिकॉर्ड समय में टेस्टिंग लैब्स में पहुंचाने का काम कर चुका है। साथ ही नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानि नाको के साथ जरूरी दवाओं और सैंपल के ट्रांसपोर्टेशन से विभाग जुड़ा रहा है। नाको की तरफ से भी विभाग को तापमान सही रखे जा सकने वाले बॉक्स में जरूरी दवाइयां और सैंपल दिए जाते थे, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना होता था। कोरोना महामारी के दौरान जब देशव्यापी लॉकडाउन हुआ था उस दौरान डाककर्मियों ने बड़े पैमाने पर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानि पीपीई किट को भी जिला अस्पतालों और निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाने का काम किया है।

Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र
इन बेहतरीन फायदों को जानकर आप भी करने लगेंगे पाइनएप्पल का सेवन!
बीएम शाह हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ ने ली 100 फीसदी मतदान की शपथ
नए कानून लागू होने पर दुर्ग पुलिस ने मनाया उत्सव, एसपी ने कहा- पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने तैयार किया गया नया कानून
‘योग संगम थीम’ के अंतर्गत निशुल्क योग शिविर में समनवित सामूहिक योग का प्रदर्शन, शिविर में जनसमुदाय को आहार विहार की जानकारी दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन कोरोना वैक्सीन: छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर
Next Article Commissioner Raghuvanshi, who came to take stock of the cow dung गोबर खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त रघुवंशी… वर्मी कंपोस्ट के साथ ही गोबर से बने अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने दिए निर्देश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?