ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरे लहर से बचने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी… एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर ने बताया कैसे कर सकते हैं बचाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तीसरे लहर से बचने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी… एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर ने बताया कैसे कर सकते हैं बचाव

By @dmin
Published: July 29, 2021
Share
To avoid the third wave, covid friendly behavior is necessary… Dr. Nagarkar
To avoid the third wave, covid friendly behavior is necessary… Dr. Nagarkar
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। मध्य भारत के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में से एक एम्स, रायपुर के निदेशक एवं सीईओ डॉ. नितिन नागरकर के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में कोविड अनुकूल व्यवहार (सीएबी) सहायता कर सकता है।

डॉ नागरकर ने बताया कि लगभग दो महीनों की कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब मामलों में गिरावट आई है लेकिन यदि हम इस जानलेवा वायरस को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो हमें जरूरत है कि हम लॉकडाउन हटने के बाद सतर्क रहे। लोगों को सख्ती से कोविड अनुकूल व्यवहार (सीएबी) का पालन करने की आवश्यकता है ऐसा न करने पर तीसरी लहर की संभावना वास्तविकता में बदल सकती है।

डॉ नागरकर ने बताया कि दूसरी लहर अत्यधिक गंभीर थी एवं राज्य को बुरी तरह से प्रभावित किया। मार्च 2021 के प्रारंभ में लगभग 6.5 लाख मामले सूचित हुए और बहुत सारी जान गईं। मृत्यु दर लगभग 1.4 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुए। वास्तव में संक्रमण के फैलाव की दृष्टि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अधिक अंतर नहीं था। शहरी क्षेत्रों से यह छोटे नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फैल गया, जहाँ जारी लॉकडाउन के दौरान सख्त प्रतिबंध नहीं थें। इसके अतिरिक्त प्रवासियों के शहरों से गांवों में आगमन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई।

डॉ नागरकर के अनुसार नागरिक अब जागरूक हो रहे हैं लेकिन उन्हें इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना होगा। कोविड अनुकूल व्यवहार (सीएबी) एक अनिवार्यता है यदि हम इस महामारी को नियंत्रित करना चाहते हैं। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है।

डॉ नागरकर ने बताया कि एम्स में संपूर्ण राज्य से रोगी आ रहे थे और ये सभी रोगी हमारे संस्थान में सर्वोत्कृष्ठ देखभाल प्राप्त करने की अपेक्षा रखते थे। अप्रैल और मई में कोविड-19 के मामलों में आकस्मिक वृद्धि के दौरान सबसे बड़ी चुनौती जिसका सामना हमने किया वह था अधिकतम संख्या में रोगियों की व्यवस्था करना और उनको गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करना। आईसीयू एवं एचडीयू बेड्स की मांग में बढ़ोतरी हुई। हमने 5 दिनों की अवधि में संस्थान के आईसीयू बेड्स की क्षमता 41 से बढ़ाकर 81 कर दी। हमने ऑक्सीजन बेड्स की संख्या में भी बढ़ोतरी की। क्षेत्र में एकमात्र हमारा ही संस्थान है जिसके पास ऑक्सीजन सपोर्ट एवं मॉनीटर युक्त 500 बेड्स हैं।

डॉ नागरकर ने बताया कि अनुपात की दृष्टि से, ये संख्याएं बहुत कम है। हमें म्यूकरमाइकॉसिस के मामलें संपूर्ण राज्य एवं पड़ोसी राज्य से मिलते हैं। बैक्टिरियल निमोनिया के मामले यद्यपि कम थे। अस्पताल में भर्ती हुए रोगियों में से लगभग 3.5 प्रतिशत को बैक्टिरियल निमोनिया हुआ एवं अधिकांश उनमें से ऐसे थे जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। यद्यपि, लोग शुरू में संशय में थे पर अब वे वैक्सीन लेने के लिए अपेक्षाकृत अधिक उत्साहित हैं। सामुदायिक एवं धार्मिक नेताओं ने वैक्सीन लेकर एक उचित उदाहरण प्रस्तुत किया है एवं लोगों को प्रोत्साहित किया है। अब जब लोग वैक्सीन लेना चाहते है तो हमें तीव्रतर वैक्सीनेशन अभियान को सुगम बनाना होगा। घर-घर जाकर वैक्सीन लगाना सार्वभौमिक वैक्सीनेशन प्राप्त करने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा।

सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल
दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर
चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय : एक नवंबर से होगी धान खरीदी, सरकार प्रति एकड़ लेगी 20 क्विंटल धान
सरकार और समाज के साथ कदमताल करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
लॉकडाउन: 10 बजे के बाद एक्शन में आई पुलिस, बेवजह घूमने वालों पर कसा सिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुंचेंगे 600 अधिकारी… स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी किए निर्देश
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand लगातार दूसरे दिन 43 हजार नए कोविड केस, एक्टिव मामले फिर से 4 लाख पार, केरल बना संक्रमण का गढ़

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?