ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुंचेंगे 600 अधिकारी… स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी किए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुंचेंगे 600 अधिकारी… स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी किए निर्देश

By @dmin
Published: July 29, 2021
Share
SHARE

रायपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश के स्कूलों में आगामी 2 अगस्त 2021 से ऑफलाईन कक्षाओं का संचालन होगा। राज्य में पहली बार 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे लगभग 600 अधिकारी पहुंचकर ऑफलाईन कक्षाओं की तैयारी का जायजा लेंगे। प्रत्येक अधिकारी कम से कम 5-5 स्कूलों जिसमें एक स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, एक प्राथमिक, एक मिडिल, एक हाई और एक हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण करेगा।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए है। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार अधिकारी को स्कूलों के निरीक्षण के दौरान वहां की तैयारियों के अलावा कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों के अनुपालन, महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे-नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन आदि के क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निरीक्षण, पर्यवेक्षण, मानिटरिंग कर प्रतिवेदन 30 जुलाई के पूर्व प्रेषित करने निर्देशित किया गया है।

प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों में तैयारी का जायजा अभियान की तरह लेने के लिए 28 राज्य स्तरीय अधिकारी, 5 संयुक्त संचालक, 10 उप संचालक (संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, 29 जिला शिक्षा अधिकारी, 58 सहायक संचालक (डीईओ कार्यालय के), समग्र शिक्षा अभियान के 29 अधिकारी, 148 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी और 296 एबीईओ को निर्देशित किया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को राज्य शासन के आदेश एवं ऑफलाईन स्कूल संचालित करने के लिए 27 जुलाई को आयोजित वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। स्कूलों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार जरूरी समझाइस भी देंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार श्री संजीव श्रीवास्तव संयुक्त संचालक समग्र शिक्षा अभियान को राजनादगांव, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक जेपी रथ को जांजगीर एवं सक्ती, श्री गिरधर मरकाम को जशपुर, भोपाल तांडे को मुंगेली, आशुतोष चावरे को बेमेतरा, एसएस एक्का को कांकेर जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार समग्र शिक्षा अभियान के उप संचालक आरएन हीराधर को बिलासपुर, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एएन बंजारा को रायपुर, हरीश वरू को बालोद, आरके त्रिपाठी को कोरिया, एम रघुवंशी को सूरजपुर, महेश नायक को जगदलपुर, राजेन्द्र दुबे को नारायणपुर, प्रवीण श्रीवास्तव को अंबिकापुर, भूपेश फाये को बलरामपुर, मृदूला चंद्राकर को रायगढ़, भोजराज कौशल को कोण्डागांव, अमित तंबोली को कोरबा और राजू गुप्ता को बीजापुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर के योगेश्वर हरदेल को गरियाबंद, अखिल रायजादा को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अजय पिल्लई को महासमुंद, सीमा गौराहा को कवर्धा, सविता देंवागन को दुर्ग, पुष्पा निषाद को बलौदाबाजार, एचपी शर्मा को धमतरी, संजय शर्मा को सुकमा और अजय देशपांडे को दंतेवाड़ा जिले का दायित्व सौंपा गया है।

एस आर हॉस्पिटल चिखली में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 5 दिसंबर से, मिेलेंगी यह सेवाएं
ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई, रिसाली, चरोदा निगम में वार्ड व महापौर आरक्षण पर आज भी नहीं हुआ फैसला… कल फिर होगी सुनवाई…. जाने कोर्ट में आज की कार्रवाई
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
सीसीपीएल में रायपुर रायनोस की लगातार तीसरी जीत, रायगढ़ ने राजनांदगांव को हराया
अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, जुनवानी क्षेत्र में हटाए कब्जे… बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the second wave of Corona, more than ten thousand railway passengers have been investigated so far महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना: एक महिला की सक्षमता से खुली बसनी में दर्जन भर उद्यमियों की सफलता की राह
Next Article To avoid the third wave, covid friendly behavior is necessary… Dr. Nagarkar तीसरे लहर से बचने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी… एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर ने बताया कैसे कर सकते हैं बचाव

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?