ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन: 10 बजे के बाद एक्शन में आई पुलिस, बेवजह घूमने वालों पर कसा सिकंजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लॉकडाउन: 10 बजे के बाद एक्शन में आई पुलिस, बेवजह घूमने वालों पर कसा सिकंजा

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
SHARE

राजधानी रायपुर, बिरगांव सहित रायगढ़ व सरगुजा में लागू हुआ लॉकडाउन

रायपुर। कोरोनावायरस की रफ्तार और संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में लॉकडाउन के आदेश हैं। रायपुर, बिरगांव सहित सरगुजा, रायगढ़ के सारंगढ़ और बलौदाबाजार में बुधवार से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद करा दिया गया। 13 जिलों में से 8 जिलों में बुधवार आधी रात और गुरुवार से लॉकडाउन किया जाएगा। आज रात 12 बजे से दुर्ग, कोरबा, मुंगेली व दंतेवाड़ा जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है।

Contents
  • राजधानी रायपुर, बिरगांव सहित रायगढ़ व सरगुजा में लागू हुआ लॉकडाउन
  • अजीब अजीब बहानों के साथ निकल रहे बाहर
  • दुर्ग सहित आठ जिलों में आज व कल से लॉकडाउन

लॉकडाउन के बाद भी राजधानी रायुपर में सुबह से सड़कों पर ट्रैफिक और लोगोंं की चहल-पहल दिखाई दी। सरकारी आदेश के बाद भी लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आए। 10 बजे तक प्रशासन ने जरुरी सेवाओं के लिए कुछ छूट दी हुई थी जिसका लोग फायदा उठा रहे थे। 10 बजे के बाद राजधानी की सड़कों पर पुलिस का एक्शन दिखा। शहर के सभी इलाकों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई और वेवजह घूमते पाए जाने वालों की क्लास ली गई। इस दौरान लोगों से उठक बैठक तक कराया गया। प्रशासन ने इस बार कड़ा रुख अपनाया है, कलेक्टर ने बेवजह बाहर निकलने वालों पर एफआईआर तक करने कहा है।

अजीब अजीब बहानों के साथ निकल रहे बाहर

राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की सख्ती के बीच अजीब अजीब बहाने से लोग बाहर घूमने निकल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लोग डॉक्टर की पुरानी पर्ची लेकर निकल रहे हैं। अधिकतर लोग डॉक्टर के पास जाने का बहाना कर रहे हैं। रायपुर के साथ बलौदा बाजार, रायगढ़ के सारंगढ़ क्षेत्र में भी लॉकडाउन के प्रभावी करने पुलिस सड़कों पर है बावजूद लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं। इस बीच बेमेतरा में लॉकडाउन के दौरान बाजार में कई दुकानें खुली रही जिसे दोपहर बाद प्रशासन व पुलिस फोर्स ने बंद कराया।

दुर्ग सहित आठ जिलों में आज व कल से लॉकडाउन

दुर्ग – जिले में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
कोरबा – जिले में लॉकडाउन की अवधि 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक होगी। अति आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
मुंगेली – 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुंगेली, लोरमी, पथरिया तीनों विकासखंड में लॉकडाउन प्रभावी होगा।
दंतेवाड़ा – जिले की नगर पालिका क्षेत्र बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा, गीदम, बारसूर में 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
बालोद- जिले में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। किराना दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।
बिलासपुर – 23 जुलाई से 31 जुलाई तक बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में लॉकडाउन रहेगा।
राजनांदगांव – जिले में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
चांपा – जिले के 15 नगरीय क्षेत्रों में 24 जुलाई से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है।

किसानों की जरूरत के हिसाब से समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
रामलला दर्शन योजना : सात फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी पहली ट्रेन, हर साल अयोध्या जाएंगे 20 हजार श्रद्धालु
बस्तर के वनांचल में विकास की बड़ी छलांग, अंतागढ़ की ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए सैकड़ों निर्माण कार्य
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में बनी 'ध्रुवास्त्र' मिसाइल सेना में शामिल, अब सीमा पर टैंक लाने की गलती ना करे दुश्मन Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share भारत में बनी ‘ध्रुवास्त्र’ मिसाइल सेना में शामिल, अब सीमा पर टैंक लाने की गलती ना करे दुश्मन
Next Article श्रीकंचनपथ 276 # 22 July 2020

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?