ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशामुक्ति, योग, दिव्यांग सहायता और पेंशन योजनाओं से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नशामुक्ति, योग, दिव्यांग सहायता और पेंशन योजनाओं से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ

By Poonam Patel
Published: May 29, 2026
Share
समाज कल्याण योजनाओं से बदल रही बीजापुर की तस्वीर
समाज कल्याण योजनाओं से बदल रही बीजापुर की तस्वीर
SHARE

रायपुर। बीजापुर जिले में समाज कल्याण विभाग और विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्ति, योग, दिव्यांग पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इन योजनाओं से जिले के हजारों हितग्राहियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

नशामुक्ति केंद्र से 112 लोगों को मिली नई जिंदगी

जिले में गुण्डाधुर सेवा संस्थान समिति द्वारा 12 दिसंबर 2024 से नशामुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां नशे की लत से पीडि़त लोगों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों और काउंसलर्स की देखरेख में किया जा रहा है। योग, ध्यान, थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और चिकित्सा उपचार के माध्यम से अब तक 112 लोगों को नशे की लत से मुक्ति दिलाई जा चुकी है।

योग से बढ़ रही जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में लगातार योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षित युवाओं को ग्राम पंचायतों, आश्रम-शालाओं और छात्रावासों में योग प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार हो रहा है।

दिव्यांगजनों को मिल रहे सहायक उपकरण

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 13 ट्रायसायकल, 11 बैटरी चलित ट्रायसायकल, 26 व्हील चेयर, 251 बैशाखियां, 185 वॉकिंग स्टिक, 135 श्रवण यंत्र और 8 ब्रेल केन वितरित किए गए हैं।

विशेष विद्यालय और पुनर्वास केंद्र से बच्चों को लाभ

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बौद्धिक मंद बालक विशेष विद्यालय बीजापुर में 18 छात्र आवासीय शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। समर्थ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। बच्चों को पौष्टिक भोजन और नाश्ता भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

12 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रही पेंशन

सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत जिले में 12 हजार 379 हितग्राही विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपये की पेंशन राशि दी जा रही है, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

थर्ड जेंडर और यूडीआईडी कार्ड पर भी कार्य जारी

जिले में 13 थर्ड जेंडर हितग्राही चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 5 लोगों के पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष की प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2025-26 में 176 दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 79 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए हैं।

दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से प्रोत्साहन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 839 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जनकल्याण योजनाओं से मजबूत हो रहा सामाजिक विकास

समाज कल्याण विभाग की इन योजनाओं से बीजापुर जिले में सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को नई मजबूती मिल रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के आत्मानंद स्कूलों में किया गया फलदार पौधों का रोपण
60 लाख नागरिकों पर भोजन का संकट, WFP ने की 500 करोड़ रुपये सहायता की मांग
राज्योत्सव में राजनीतिक बवाल, नाराज होकर जमीन पर बैठी नगर पालिक अध्यक्ष, मंच पर जगह नहीं मिली तो कांग्रेस नेताओं का फूटा गुस्सा
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा : खुर्सीपार के दुर्गा मंदिर में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने साफ-सफाई
बाबा रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत, इस आपत्तिजनक बयान से भड़की महिला कांग्रेस की नेत्रियां, बोली होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका से पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल रमेन डेका से पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने की सौजन्य भेंट
Next Article सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?