ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम

By Poonam Patel
Published: May 29, 2026
Share
सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम
सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता के दरवाजे तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं पर सीधा प्रहार करने के लिए शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार 2026’ अब धरातल पर एक बड़ा विश्वास बन चुका है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत कचना में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर में उम्मीदों और समाधान का एक अनोखा संगम देखने को मिला। शिविर में 165 मामलों का मौके पर ही निपटारा (161 मांग और 4 शिकायतें) कर ग्रामीणों को तत्काल राहत दी गई l

इस महा-शिविर में कचना सहित आस-पास की कुल 17 ग्राम पंचायतों (सिलीडीह, सिलतरा, नवागांव (क), जी जामगांव, अंवरी, गणेशपुर, मडेली, भैंसबोड़, जरवायडीह, कोलियारी, जोरातराई (अ), थूहा, नवागांव (थू), सिर्वे, कुम्हारी और भेण्डसर) के ग्रामीणों का ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने शासन की इस मुहिम को पूरी तरह सफल बना दिया।

​आवेदनों की ‘सेंचुरी’, समस्याओं पर तुरंत ‘एक्शन’

शिविर की भव्यता और जनता के विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ कुल 819 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 812 आवेदन विभिन्न विकास कार्यों व मांगों से जुड़े थे, तो वहीं 7 आवेदन शिकायतों के रूप में दर्ज किए गए। प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए 165 मामलों का मौके पर ही निपटारा (161 मांग और 4 शिकायतें) कर ग्रामीणों को तत्काल राहत की सौगात दी। शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा तय कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

​जनप्रतिधियों और अफसरों की जुगलबंदी से बना काम

ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के लिए क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि इस शिविर का हिस्सा बने। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, सभापति  और जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष ने विशेष रूप से शिरकत की। ​इसके साथ ही बडी संख्या में सरपंच, सचिव और पंचगण मौजूद रहे।

​जब खिले चेहरे: हाथों-हाथ बंटे पट्टे, कार्ड और किट

इस शिविर की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई जब पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार की सामग्रियां और प्रमाण पत्र सौंपे गए। कई सालों से अटके काम जब चंद मिनटों में पूरे हुए, तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से दमक उठे। ​राजस्व विभाग ने जमीन और घर का सपना पूरा करते हुए ग्रामीणों को ‘आबादी पट्टा’ (भू-स्वामित्व) सौंपा। मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा की छांव देते हुए ‘संगठित श्रमिक कार्ड’ प्रदान किए गए। इसी तरह ​स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों की आंखों को रोशनी देने के लिए ‘निःशुल्क चश्मा’ और मुफ्त इलाज की गारंटी वाला ‘आयुष्मान कार्ड’ दिया। ​महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नौनिहालों के लिए ‘पोषण आहार’ और बेटियों के सशक्त भविष्य के लिए ‘नोनी सुरक्षा योजना’ के प्रमाण पत्र बांटे गए। इसके साथ ही ​समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के कदम मजबूत करने के लिए ‘बैशाखी’ और ‘पोषण किट’ का वितरण किया ।

​कचना का यह क्लस्टर शिविर सुशासन की उस सच्ची परिभाषा को बयां कर गया, जहां सरकार खुद चलकर जनता के द्वार तक पहुंचती है। इस ‘सुशासन तिहार’ ने ग्रामीणों के चेहरों पर जो मुस्कान बिखेरी है, उसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दिखी छत्तीसगढ़ की कला, लोककला ने छोड़ी विदेशी धरती पर अपनी छाप
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में फिर एक बार 4 हजार ज्यादा मौतें, 2.57 लाख मिले नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख के नीचे
महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित… खेल मैदानों में आयोजित होंगे समर कैंप, कई क्षेत्रों में सड़कों का होगा नवीनीकरण
विश्व आदिवासी दिवस: तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से, आदिवासियों की विविध एवं अदभुत संस्कृति की दिखेगी झलक
छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कमी को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार को लिखा जाएगा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाज कल्याण योजनाओं से बदल रही बीजापुर की तस्वीर नशामुक्ति, योग, दिव्यांग सहायता और पेंशन योजनाओं से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ
Next Article आईआईटी भिलाई की बड़ी उपलब्धि : दवाओं को सुरक्षित व प्रभावी बनाने विकसित की ‘स्मार्ट’ दवा-वितरण तकनीक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?