ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

By Mohan Rao Published October 15, 2026
Share
SHARE

श्री शंकराचार्य प्रोफेनल यूनिवर्सिटी में SAMVID 2026 एवं ‘A New Generation Summit’ का होगा भव्य आयोजन
सेलीब्रिटी नाइट में डीजे आमिन, ‘Hustle’ फेम वासु केंट और आउट स्टेशन बैंड की प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण

भिलाई। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (SSPU) एवं श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस (SSTC), जुनवानी, भिलाई द्वारा वार्षिक टेक्नो-कल्चरल एवं मैनेजमेंट फेस्ट‘ SAMVID 2026’ का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम“ Connecting Minds -Creating Future”रखी गई है। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन शिक्षा, कला, संस्कृति एवं नवाचार को एक साझा मंच पर लाएगा।विगत वर्ष SAMVID में लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की थी। इस वर्ष श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लगभग 20,000 छात्र-छात्राओंके शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए अनुभव प्राप्त करने और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

इस संबंध में गुरूवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की संयोजक प्रो समता गजभिए, सह संयोजक डॉ श्रुति तिवारी व डॉ मोनिका श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी दी। समविद 2026 के साथ न्यू जनरेशन समिट का आयोजन 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। समिट की अवधारणा युवाओं को स्वतंत्र चिंतन, नए दृष्टिकोण और प्रभावी संवाद के लिए प्रेरित करती है। समिट के अंतर्गतमॉडल यूनाइटेड नेशंस एवं यूथ पार्लियामेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोकसभा, छत्तीसगढ़ विधानसभा, विश्व स्वास्थ्य संघठन, अंतरराष्ट्रीय प्रेस, ऑल इंडिया इंफ्लूएंशर मीट, युनाइटेड नेशन्स जनरल एसेंबली व लॉ कमीशन ऑफ इंडिया आदि डिबेट आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा, जबकि यूथ पार्लियामेंट उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक विमर्श से परिचित कराएगी। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, निर्णय क्षमता, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

सेलीब्रिटी नाइट होगा मुख्य आकर्षण

SAMVID 2026 की Celebrity Night इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगी, जहां संगीत, मनोरंजन और युवाओं का उत्साह एक साथ देखने को मिलेगा। 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ये संगीतमय शामें विद्यार्थियों और युवा दर्शकों के लिए खास अनुभव लेकर आएंगी। लोकप्रिय कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां आयोजन के उत्साह को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी।24 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध DJ Amin अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।उनकी ऊर्जावान म्यूजिक परफॉर्मेंस और शानदार बीट्स SAMVID की पहली शाम को यादगार बनाएंगी। DJ Amin की प्रस्तुति के साथ विद्यार्थी संगीत और मनोरंजन से भरपूर माहौल का आनंद ले सकेंगे।वहीं, 25 अक्टूबर 2026 को लोकप्रिय रियलिटी शो ‘Hustle’ से पहचान बनाने वाले Vasu Kainth अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।अपनी संगीत शैली और प्रभावशाली परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले Vasu Kainthकी प्रस्तुति युवा दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगी। इसी दिनOut Sation Band  की लाइव परफॉर्मेंसभी आयोजित की जाएगी, जो Celebrity Night के उत्साह को और बढ़ाएगी।DJ Amin, Vasu Kainthऔर आउटस्टेशन बैंड की प्रस्तुतियां SAMVID 2026 को संगीत एवं मनोरंजन का भव्य उत्सव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आने वाले विद्यार्थियों को इन कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियों का आनंद लेने और उत्सव के यादगार पलों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।तीन शानदार प्रस्तुतियां, दो यादगार शामें और हजारों युवाओं का उत्साह-SAMVID 2026 की Celebrity Night भिलाई में मनोरंजन का एक खास माहौल तैयार करने जा रही है।तकनीकी प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और युवा नेतृत्व के कार्यक्रमों के साथ सेलिब्रिटी प्रस्तुतियां इस आयोजन को बहुआयामी और यादगार बनाएंगी।

संस्कृति से तकनीक तक, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

SAMVID 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक, तकनीकी, खेलकूद, ई-स्पोर्ट्स, प्रबंधन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं की विविध श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों में एकल एवं समूह नृत्य, गायन, नुक्कड़ नाटक, मोनो एक्टिंग, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, रैप बैटल और फैशन शो शामिल होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति, अभिनय, मंचीय प्रस्तुति और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।तकनीकी गतिविधियों में हैकाथॉन, टेक एस्केप रूम, ब्लाइंड कोडिंग एवं रन द लॉजिक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, कैरम और आर्म रेसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके अतिरिक्त ड्राइंग, स्केचिंग, रंगोली, टोट बैग पेंटिंग, कॉलेज फोटोग्राफी, स्टैंड-अप कॉमेडी एवं अन्य फाइन आर्ट गतिविधियां भी आयोजन का हिस्सा रहेंगी। इस विविधता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप सहभागिता करने का अवसर मिलेगा।

सर्वांगीण विकास और भविष्य निर्माण की पहल

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस उद्योगोन्मुख शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और इंटर्नशिप के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को महत्व देते हैं। SAMVID जैसे आयोजन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से परे सीखने, टीमवर्क विकसित करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मकता, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता भी आवश्यक है। SAMVID 2026 और ‘A New Generation Summit’ इन्हीं गुणों को विकसित करने तथा युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी बदलावों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।“Connecting Minds -Creating Future”के संकल्प के साथ SAMVID 2026 युवाओं की ऊर्जा, विचारों और प्रतिभाओं को जोड़कर भविष्य की संभावनाओं को साकार करने का प्रयास करेगा। वहीं, ‘A New Generation Summit’ युवाओं को लोकतांत्रिक संवाद, वैश्विक दृष्टिकोण और नेतृत्व के माध्यम से भविष्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।लगभग 20,000 विद्यार्थियों की संभावित सहभागिता, विविध प्रतियोगिताओं और DJ Amin, Vasu Kainthएवं आउटस्टेशन बैंड की विशेष प्रस्तुतियों के साथ यह आयोजन भिलाई में युवा प्रतिभा, नवाचार, संस्कृति और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण उत्सव बनने जा रहा है। आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की संयोजक प्रो समता गजभिए, सह संयोजक डॉ श्रुति तिवारी व डॉ मोनिका श्रीवास्तव के साथ छात्र व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

शिवनाथ के बासिन डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने पहुंचा था… गहराई में समाया

Mohan Rao October 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
Next Article स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?