ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद

By Mohan Rao
Published: December 5, 2025
Share
ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद जांच करती पुलिस
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार शाम को हाईप्रोफाइल लूट कांड की घटना सामने आई। दिन दहाड़े यहां के प्रख्यात दुर्गा ज्वेलर्स में मध्यप्रदेश के बदमाशों ने लूट कांड को अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर ज्वेवरी शॉप का सारा सोना लूटकर ले गए। खास बात यह है कि जिस ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना हुई वह जिले के एसपी कार्यालय के काफी नजदीक है। घटना की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और चंद घंटों में दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से लूटा गया अधिकांश सोना बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के दुर्गा ज्वेलर्स में गुरुवार की शाम को लूट हो गई। मध्य प्रदेश के दो शातिर लुटेरे दुर्गा ज्वैलर्स पहुंचे। उन्होंने बंदूक की नोक पर दुकानदारों को धमकाया और सारा सोना लूट लिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक फरार दो लुटेरों का एक साथी लोगों के हाथ लग गया। वह शॉप के बाहर रेकी कर रहा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सुकमा पुलिस एक्टिव हुई और फरार आरोपियों की तलाश में लग गई।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों को पकड़ने तत्काल इलाके की घेराबंदी का आदेश दिया और पुलिस को लुटेरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। एसपी किरण चव्हाण के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस की तत्परता के चलते फरार आरोपी चंद घंटों में पकड़ में आ गए। आरोपियों के पास ने लूटा गया सोना, एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। इस पूरी घटना में एक आरोपी को पकड़ने में स्थानीय लोगों ने जो साहस दिखाया उसकी भी सराहना की जा रही है। सुकमा पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे सुकमा का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे इस तरह की वारदातों की संभावना भी बढ़ सकती है।पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि नगर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लॉक डाउन से रेलवे के वेंडर भी हुए बेरोजगार, मदद की गुहार
सावरकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पड़ी दरार? राहुल से मिलेंगे संजय राउत!
चंद्रनगर में मारपीट पर किन्नर समाज का बड़ा बयान, बवाल करने वालों को बताया नकली किन्नर, माफी भी मांगी
Transfer Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद के श्याम राइस मिल से 9 टन से ज्यादा धान जब्त
Next Article गांजा तस्करों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में पिता-पुत्र की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?