ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावरकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पड़ी दरार? राहुल से मिलेंगे संजय राउत!
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सावरकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पड़ी दरार? राहुल से मिलेंगे संजय राउत!

By Om Prakash Verma Published March 27, 2023
Share
सावरकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पड़ी दरार? राहुल से मिलेंगे संजय राउत!
सावरकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पड़ी दरार? राहुल से मिलेंगे संजय राउत!
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राहुल गांधी ने संसद सदस्यता जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह गांधी हैं, सावरकर नहीं, माफी नहीं मांगेंगे। अब इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन में फिर दरार दिखी है। दरअसल संजय राउत ने राहुल गांधी के इस बयान को गलत बताया है। संजय राउत ने ये भी कहा कि वह इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात करने की कोशिश करेंगे।

सावरकर हमारी प्रेरणा
दरअसल पत्रकारों ने जब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता संजय राउत से राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा उनका बयान गलत है। वह गांधी हैं लेकिन इसमें सावरकर को घसीटने की जरूरत नहीं थी। सावरकर हमारी प्रेरणा हैं। हमारी लड़ाई के पीछे छत्रपति शिवाजी और वीर सावरकर ही प्रेरणा हैं। संजय राउत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात करने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के प्रावधान के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। इसके बाद जब राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो पत्रकारों ने उनसे माफी मांगने को लेकर सवाल किया था। तब राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि वह गांधी हैं, सावरकर नहीं, वह माफी नहीं मांगेंगे।

महाराष्ट्र की राजनीति में सावरकर बेहद अहम
महाराष्ट्र की राजनीति में सावरकर एक बड़ा मुद्दा हैं और यही वजह है कि सावरकर के मुद्दे पर पहले भी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना के बीच मतभेद हो चुके हैं। गठबंधन में होने के चलते शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) जहां खुलकर राहुल गांधी के बयान का विरोध नहीं कर पा रही हैं, वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे पर जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री शिंदे ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए बयान पर कहा कि ‘सावरकर केवल महाराष्ट्र के देवता नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं और राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है। शिंदे ने ये भी कहा कि राहुल गांधी अगर इसी लहजे से बोलते रहे तो उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। राहुल गांधी का बयान महाराष्ट्र को बर्दाश्त नहीं है।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Om Prakash Verma March 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग एसीसीयू ने खोज निकाले 101 गुम मोबाइल, भिलाई सहित पांच जिलों में की गई थी तलाश
Next Article Bhilai Breaking: पिता की दरिंदगी की शिकार हुई नाबालिग बेटी, शराब के नशे में किया दुष्कर्म… मां ने दर्ज कराई शिकायत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?