ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद के श्याम राइस मिल से 9 टन से ज्यादा धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamundRaipur

धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद के श्याम राइस मिल से 9 टन से ज्यादा धान जब्त

By Mohan Rao
Published: December 5, 2025
Share
महासमुंद के श्याम राइस मिल से 9 टन से ज्यादा धान जब्त
SHARE

महासमुंद। महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में गुरुवार को श्याम राइस मिल झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया। जब्ती की यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी निगरानी एवं भौतिक सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा श्याम राइस मिल, झलप का भौतिक सत्यापन किया गया। स्टॉक गणना के दौरान मिल में धान का शॉर्टेज पाया गया। नियमों, उल्लंघन पाए जाने पर कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 तथा मंडी अधिनियम के तहत 9,562 क्विंटल धान के जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम चिराकूटा में धान के अवैध भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुँचकर 250 कट्टा धान जब्त किया। जब्त धान को थाना सिंघोड़ा के सुपुर्दगी में दिया गया है।

कलेक्टर का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दल द्वारा जिले में सभी जांच चौकियों, राइस मिलों एवं उपार्जन केंद्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जांच-पड़ताल का यह सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, बड़े भाई की बीमारी से था परेशान
भिलाई में युवक से अप्राकृतिक सेक्स कर बनाया Video, वायरल करने का डर दिखाकर ऐंठे 29 लाख, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : केबल कर्मचारी की हत्या, शराब की बोतल फोड़कर गले में किया वार… 100 मीटर भागकर तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 49 नए मरीजों की पुष्टि, 63 मरीजों को किया डिस्चार्ज
‘ए विंडो इन एशियन सिनेमा’ श्रेणी के लिए चुना गया जी स्टूडियोज और मखीजाफिल्म का ‘जोराम’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया
Next Article दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?