ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली कर नक्सलियों तक पहुंचाते थे रुपए… पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली कर नक्सलियों तक पहुंचाते थे रुपए… पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बदमाश

By Mohan Rao
Published: August 10, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली सहयोग
SHARE

राजनांदगांव। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नक्सलियों के वसूली में सम्मिलित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाया था। टिकट बुक एवं नक्सलियों के सामान सप्लाई में इस पैसे का इस्तेमाल नक्सली सहयोगियों द्वारा किया जाता था। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया गया।

पुलिस को लगातार मिल रही सूचना के आधार पर और पहले गिरफ्तार किए गए नक्सली सहयोगी सुरजू राम टेकाम के मामले में विवेचना के दौरान पुलिस को शहरी नेटवर्क और नक्सलियों के लेवी के मामले में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि पांचों आरोपियों द्वारा नक्सलियों के तेंदूपत्ता ठेकेदारों को धमकाकर दिए गए पैसे जिन में वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट में 60 लाख रुपये की वसूली की गई थी और अलग-अलग बैंक खातों में इसे जमा किया गया था। रुपये नकद निकालकर नक्सलियों को पहुंचाए गये थे।

मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और पांच आरोपियों को इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया है। कई वर्षों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से वसूली कर आरोपियों द्वारा नक्सलियों को राशन दवाई व अन्य जरूरत की सामग्रियां सप्लाई की जाती थी, जिसमें पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों द्वारा नक्सली सहयोगी के रूप में काम किया जा रहा था। साथ ही नक्सली सहयोगी सुरजू राम टेकाम के लेवी के पैसे से फ्लाइट टिकट बुक और नक्सलियों को सामान सप्लाई के लिए इन पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आईजी दीपक कुमार झा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पांचो आरोपी नक्सलियों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे और तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली कर राशि नक्सलियों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य फाइनेंशियल ट्रेड एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनाराम फरसा, विजय, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती यह चारों बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। विवेक सिंह मानपुर वर्तमान रायपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इसमें गिरफ्तार एक आरोपी राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई कुख्यात नक्सली कमांडर भैरमगढ़ क्षेत्र है। उक्त सभी कई सालों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से लेव्ही वसूली, नक्सलियों को राशन, दवाई व अन्य जरूरत की सामाग्री का सप्लाई कर रहे थे।

नक्सलियों के द्वारा भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती के माध्यम से लेव्ही वसूली की जा रही थी। इन चारों को वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपए लेव्ही वसूलने का टारगेट दिया गया था। जिसके लिए भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदार से जंगल क्षेत्र में काम करने के एवज में नक्सलियों ने सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती की सहायता से ठेकेदार को जान-माल नुकसान पहुंचाने का धमकी देकर करोड़ो रुपयों की लेव्ही वसूली किए। सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती ने अपने बैंक अकाउंट के माध्यम से लेव्ही के तकरीबन 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाने का कार्य करते थे। अभी तक एक करोड रुपये से अधिक राशि नक्सलियों को पहुंचाई गई है। शहरी नेटवर्क के रूप में भी काम किया जा रहा था।

उक्त मामले में भैरमगढ़ क्षेत्र के निवासी सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती ने ठेकेदार से नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूली आनलाईन बैंक खाते के माध्यम से किए और बैंकं से नगदी निकालकर नक्सलियों तक पहुंचाए। उक्त सहयोगियों के द्वारा माओवादियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों के यात्रा एवं अन्य खर्चों के लिए आनलाईन पैसे ट्रासफर करते थे। जिसके तहत सूरजू राम टेकाम के यात्रा हेतु लेव्ही का रुपए पैसे दिया गया । मामले में विवेचना जारी है एवं आगे और भी संलिप्तता की जानकारी के लिए फायनेंशियल ट्रेल एवं इलेक्ट्रानिक एवं अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस ऊत्तरप्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद का एलान: लॉकडाउन खुलते ही होगा मोदी-योगी का विरोध… शुरू होगा जस्टिस फॉर मनीषा कैम्पइन
छत्तीसगढ़ में थोक किराना व्यापारी से लूट, वसूली से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
WhatsApp यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका, वाट्सएप प्रमुख के इस फैसले से लोगों की जेब पर पडेगा असर
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शारीरिक हिंसा के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद, व्यापारियों नें समर्थन में बंद रखी दुकानें
डबल मर्डर: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर में हाथी ने बरपाया कहर, बगीचा ब्लॉक में चार लोगों को उतारा मौत के घाट
Next Article भिलाई के इलेक्ट्रिक लोको शेड को मिला उच्च क्षमता वाले ट्विन लोको के मेंटेनेंस का जिम्मा, जीएम इटियेरा ने देखी व्यवस्था
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?