सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सोमवार रात को थोक किराना व्यापारी से लूट लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी वसूली के बाद रुपए लेकर घर लौट रहा था इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और बैग छीनकर भाग निकले। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही
मिली जानकारी के अनुसार लूट का यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। थोक किराना व्यापारी भारत अठवानी वह सोमवार को साप्ताहिक वसूली पर निकला था। रुपये वसूल कर बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। व्यापारी के साथ एक अन्य युवक भी था। वापस आते समय दर्राभांठा पुल के पास तीन बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचे और व्यापारी से बैग को छीन कर भाग गए। घटना के बाद भारत आठवानी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और लुटेरों की तलाश रही है।




