भिलाई। ऊत्तरप्रदेश में हुए दिल देहलादेने वाली घटना के विरोध में युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार का विरोध करेगी। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने जस्टिस फॉर मनीषा अभियान का आगाज किया जाएगा। जब पीडिता व उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक निरंतर केन्द्र व यूपी सरकार का विरोध जारी रहेगा।
इस संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया दुर्ग जिले में लॉकडाउन खुलने के बाद मोदी व योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मो शाहिन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मासूम लड़की के साथ इतनी बड़ी घटना घट गई और दोनों सरकारे सोई हुई हंै। इस घटना की युवा कांग्रेस निंदा करता है। यूपी में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने का कोई कारगर तरीका नहीं ढूंढ पा रही है जो कि इस सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
युवा कांग्रेस ऊत्तरप्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद का एलान: लॉकडाउन खुलते ही होगा मोदी-योगी का विरोध… शुरू होगा जस्टिस फॉर मनीषा कैम्पइन




