ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Steel Plant में चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री, पांच क्विंटल से ज्यादा हैमर स्क्रेप कार से ले जा रहा था चोर
Share
Notification Show More
Latest News
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण
महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका
October 12, 2026
प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
October 12, 2026
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
October 12, 2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Steel Plant में चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री, पांच क्विंटल से ज्यादा हैमर स्क्रेप कार से ले जा रहा था चोर

By Mohan Rao Published March 21, 2025
Share
बीएसपी, भिलाई स्टील प्लांट
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में फर्जी गेटपास के जरिए चोर घुसा और पांच क्विंटल से ज्यादा हैमर स्क्रैप चुरा कर ले जा रहा था। चोर ने अपनी कार के पीछे सिक्रेट स्पेस बना रखा था और उसी में चोरी का लोहा डालकर ले जा रहा था। गेट पर चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के हत्थे चढ़ा। सीआईएसएफ ने उसे चोरी के लोहे व कार के साथ भिलाई भट्टी पुलिस के हवाले कर दिया। भिलाई भट्टी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2) BNS एवं 25,26 छ ग राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक छुट्टन लाल मीना ने इसकी जानकरी दी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2025 को फर्स्ट शिफ्ट के दौरान उसकी ड्यूटी बोरिया गेट पर लगी थी। इस दौरान आरक्षक अजीत कुमार तिर्की बोरिया आउट गेट पर वाहन चेकिंग के लिए तैनात था। सुबह 7 बजे एक सफेद रंग की हुण्डई कार रजिस्ट्रेशन संख्या सीजी 07 एम 4863 बोरिया आउट गेट से बाहर निकलने पहुंची। चेकिंग करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे कुछ लोहे के स्क्रैप छिपाये गए थ।

कार के ड्राइवर का गेट पास चेक करने पर पाया कि गेट पास पर नाम सूरज सिंह, बीएसपी पर्सनल नं. 941761, पद- TECH(BL), Deptt. SP-3 अंकित था। वाहन की चेकिंग करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे एक गुप्त केविटी बनाई हुई थी जिसमें लोहे के 29 नग हैमर (स्क्रैप) भरे हुए थे। कार चालक से पूछ-ताछ करने पर उसने अपना असली नाम आकाश कुहीकर निवासीअर्जुन नगर, अटल आवास बताया। उसने अपने पास बीएसपी कर्मी के गेट पास (सभी सुरक्षा मानकों के साथ) की हूबहू रैप्लिका थी।

कार चालक ने यह भी बताया कि वह 29 हैमर (स्क्रैप) को आरएमपी-03 एरिया से गाड़ी में छिपाकर चोरी की नियत से बोरिया आउट गेट से बाहर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान बोरिया गेट पर पकड़ा गया। कार से बरामद किये गये लोहे के 29 नग हैमर (स्क्रैप) का कुल वजन 530 किग्रा, अनुमानित कीमत 15,900 रुपए और सफेद रंग की हुण्डई कार सीजी 07 एम 4863 को जब्त कर भिलाई भट्टी पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में भट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mohan Rao March 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम पर युवक से ठगी…. झांसे में आकर गवाएं लाखों रुपए
Next Article Railway News : दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर के बाद दपूमरे जोन के एक और रेलवे स्टेशन को मिला “ईट राईट स्टेशन” सर्टिफिकेट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?