ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम पर युवक से ठगी…. झांसे में आकर गवाएं लाखों रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण
महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका
October 12, 2026
प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
October 12, 2026
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
October 12, 2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम पर युवक से ठगी…. झांसे में आकर गवाएं लाखों रुपए

By Mohan Rao Published March 21, 2025
Share
ऑनलाइन फ्रॉड
SHARE

भिलाई। साइबर अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग इसमें फंस ही रहे हैं। साइबर अपराधी अलग अलग तरीकों से ठगी कर रहे हैं। ताजा मामले में एकता नगर भिलाई तीन का एक युवक टेलीग्राम पर प्रोडक्ट रेटिंग व रिव्यू के नाम के नाम पर 3 लाख से ज्यादा की रकम गवां बैठा। टेलीग्राम के जरिए स्कैमर्स ने उसे ऐसा फंसाया कि एक के बाद एक अलग अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करता गया। इसके बाद जब एक साथ पांच लाख डिपोजिट के लिए कहा गया तो उसे शक हुआ और वह पुलिस के पास पहुंचा। पूरी बात जानने के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 318(4) बीएनएस, 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

इस संबंध में एकता नगर भिलाई तीन के रहने वाले दुर्गेश सिंह (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 12.03.2025 के सुबह उसके टेलीग्राम पर किसी अज्ञात Chaya P जिसका युजर आईडी @telpa5409 से वर्क फार्म होम के लिए मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि Globale नाम का कंपनी है, जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट को रेटिंग और रिव्यु करना है जिसके बदले मुझे प्रतिदिन 800 से 1200 रुपए कमा सकते हैं। इसे ज्वाईन करने पर कोई फीस भी नहीं लगेगी। पहले युवक ने मना किया लेकिन उसे एक रजिस्ट्रेशन लिंक https://global-eperformance.com दिया गया।

रजिस्ट्रेशन दिखा 10 हजार का बोनस
युवक ने जैसे ही रजिस्ट्रेशन किया उसके बाद उसे Globale के साईट पर 10000 रुपए बोनस दिखाई देने लगा। इसके बाद युवक ने Globale के साईट पर जाकर कुछ प्रोडक्ट को रेट एण्ड रिव्यु किया जिसके बदले 5000 रुपए का प्राफिट साईट पर दिखाई देने लगा। 15 हजार रुपए निकालने के लिए Chaya P @telpa5409 से टेलीग्राम में मैसेज से पूछा तो वहां से रिप्लाई में बताया गया कि पहले आपको 21444 रुपए डिपोजिट करने होंगे इसके बाद 15000 रुपए और जमा करोगे तो पूरा पैसा एक साथ निकाल पाओगे।

स्कैमर्स के झांसे में आया युवक
इसके बाद दुर्गेश सिंह स्कैमर्स के झांसे में आ गया। 14 मार्च 2025 को फिर से पैसे निकालने के संबंध में पूछा तब उसने मुझे टेलीग्राम पर Help center @Helpcenter_CustomerPro का टेलीग्राम लिंक दिया। इनसे संपर्क करने पर एक खाता नंबर मिला जिसमें पैसा जमा करने कहा गया। इसके बाद उसे बंधन बैंक स्मृति नगर भिलाई का एक खाता नंबर टेलीग्राम मे मिला जिसमें इंटरनेट बैंकिंग IMPS के माध्यम से 21444 रुपए डाला। इसके बाद और पैसे जमा करने कहा गया। युवक ने इसके बाद अलग अलग खातों से पहले 35000 रुपए, 15000 रुपए, 50000 रुपए, 36422 रुपए जता किए। इसके बाद भी वह अपने रुपए नहीं निकाल पाया।

पांच लाख एक साथ जमा करने कहा तो हुआ शक
अब तक युवक स्कैमर्स के जाल में फंस चुका था। उसने इतने रुपए डालने के बाद जब रुपए निकालने चाहे तो स्कैमर्स ने 155995 रुपए और जमा करने कहा और इसके बाद एक साथ पूरे रुपए देने का दावा किया। युवक  ने ने लिमिट खत्म होने के बाद अलग अलग खातों से 16 मार्च 2025 को 50000 रुपए, पत्नी के खाते से 50 हजार रुपए और एक अन्य खाते से 55995 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस तरह 313444 रुपए स्कैमर्स को ट्रांसफर कर चुका था। इकसे बादजब रुपए निकालने की बारी आई तो सामने वालों ने टास्क पूरा नहीं होने के कारण रुपए नहीं निकलने की बात कही। टास्क पूरा करने के लिए 5 लाख रुपए और जमा करने कहा। अब युवक को आशंका हुई की उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट लिखवाई। फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस विवेचना में जुट गई है।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mohan Rao March 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर-कांकेर में 30 नक्सलियों का एनकाउंटर, सीएम साय बोले- नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध… भयमुक्त होगा बस्तर
Next Article Bhilai Steel Plant में चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री, पांच क्विंटल से ज्यादा हैमर स्क्रेप कार से ले जा रहा था चोर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?