ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया की आबादी बढ़कर 8 अरब तक पहुंची, 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत… जानिए क्या कहती है UN की रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दुनिया की आबादी बढ़कर 8 अरब तक पहुंची, 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत… जानिए क्या कहती है UN की रिपोर्ट

By Mohan Rao
Published: November 15, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। दुनिया की आबादी आज यानी 15 नवंबर को 8 अरब तक पहुंच गई है। UN की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। UN की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच गई है और इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत आबादी के मामले में पूरे विश्व का सिरमौर बन जाएगा। अभी चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है।

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी 15 नवंबर को 8 अरब हो गई है। रिपोर्ट में आने वाले वर्षों की गणना का रिपोर्ट बताई गई है। UN की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक वैश्विक आबादी करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। यही नहीं UN ने 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब तक पहुंचने की बात कही है।

2023 में भारत चीन से निकलेगा आगे
UN की गणना में भारत के लिए भी एक उपलब्धि है। इसके अनुसार 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत देश दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में  चीन की आबादी 1.44 अरब है और भारत की आबादी 1.39 अरब है। एशिया के यह दोनों देश दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं। वर्तमान में जो गणना UN ने की है उसके मुताबिक ज्यादातर उन देशों में ही जन्म दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है।

61 देशों में जनसंख्या वृद्धि दर 1% होगी कम
UN की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की आबादी को 7 अरब से बढ़कर 8 अरब होने में 12 साल का समय लगा। लेकिन अब 8 अरब से इसे 9 अरब होने में करीब 15 साल का समय लगेगा। इसका कारण यह है कि दुनिया में जनसंख्या वृद्धि की दर कम हो गया है। UN के अनुसार 61 देशों या क्षेत्रों की आबादी में 2022 और 2050 के बीच 1 फीसदी की कमी होने का अनुमान है।  

कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में बढ़ रही है आबादी
UN की रिपोर्ट के अनुसार कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में जनसंख्या वृद्धि की दर में बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें ज्यादातर उप-सहारा अफ्रीका के देश हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जनसंख्या वृद्धि की दर में कमी आने से पर्यावरण को तेजी से पहुंच रहे नुकसान को कम करने में भी सहायता मिल सकती है। इसके लिए आने वाले समय में कड़े प्रावधान करने होंगे। वहीं सभी देशों को भी इस पर सामूहिक रूप से विचार करना होगा।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1467 नए केस…. ढ़ाई लाख के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या
CG crime : राजधानी में मामूली बात पर युवक की हत्या, चंद घंटो में पकड़ाया आरोपी
नए साल में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, नियम तोड़ने वालों को पैदल घर भेजेगी दुर्ग पुलिस
क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
Breaking News : दुर्ग रेंज के जिलों में तैनात होंगे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट… क्राइम सुलझाने में होगी आसानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनटीपीसी कोरबा स्वर्ण शक्ति पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित 'उत्पादकता पुरस्कार' से पुरस्कृत एनटीपीसी कोरबा स्वर्ण शक्ति पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ‘उत्पादकता पुरस्कारÓ से पुरस्कृत
Next Article IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब... IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?