ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीनी सैनिक भारत की लद्दाख की गलवां घाटी सहित कई इलाकों से पीछे हटने को मजबूर तो हो गए हैं, लेकिन अभी भी कई इलाके हैं, जहां दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है। इसी बीच, चीन ने विवाद को एक नया रूप देते हुए, अक्साई चिन में करीब 50 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं। 
वहीं, भारत ने चीन की इस नई चालबाजी का करारा जवाब देने के लिए पहली बार स्क्वाड्रन (12) टी-90 मिसाइल फायरिंग टैंक, बख्तरबंद वाहन (एपीसी) और सेना की एक ब्रिगेड (4000 जवान वाली) को दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में तैनात कर दिया है, ताकि शक्सगम-काराकोरम पास के अक्ष पर चीनी आक्रामकता को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस मामले से संबंधित शीर्ष सैन्य कमांडर्स ने इसकी जानकारी दी है। 
दौलग बेग ओल्डी में भारत की आखिरी आउटपोस्ट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर है, जो काराकोरम पास के दक्षिण में, चिप-चाप नदी के किनारे और गलवां श्योक संगम के उत्तर में पड़ता है। दरबुक-श्योक-डीबीओ रोड पर कई पुल 46 टन वजन वाले टी-90 टैंक्स का भार नहीं सह सकते हैं, इसलिए भारतीय सेना ने गलवां घाटी झड़प के बाद विशेष उपकरणों के जरिए इन्हें नदी-नालों के पार भेजा है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पेट्रोलिंग प्वाइंट्स 14, 15, 16, 17 और पैंगोंग त्सो फिंगर इलाके में चीन की आक्रामकता के बाद सेना ने बख्तरबंद वाहन (एपीसी) या इन्फेंटरी कॉम्बैट वीइकल्स (पैदल सेना का मुकाबला करने वाले वाहन), एम777 155एमएम होवित्जर और 130एमएम बंदूकों को पहले ही डीबीओ भेज दिया था। 
भारत और चीन के तय किया था कि वह दोनों सीमा पर तनाव कम करने के लिए कार्य करेंगे और इस कदम के तहत चीनी सैनिक सीमा पर कई इलाकों से पीछे हटे थे। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय सेना सतर्कता बरत रही है और और चीनी सैनिकों की संख्या और उनके द्वारा तैनात किए जा रहे टैंक पर नजर बनाए हुई है। 
एक सैन्य कमांडर के मुताबिक, इस गर्मी के मौसम में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की आक्रामकता का मुख्य उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में 1147 किलोमीटर लंबी सीमा पर भारतीय सेना के साथ संघर्ष वाले स्थानों को खाली करना था, ताकि वह 1960 के नक्शे को लागू कराने का दावा कर सके। लेकिन इस कोशिश को 16 बिहार रेजिमेंट के जांबाजों ने 15 जून को विफल कर दिया। 
भारतीय सेना के लिए प्लानिंग करने वालों को आशंका है कि चीन जी-219 (ल्हासा कशगार) हाईवे को शक्सगम पास के जरिए काराकोरम पास से जोड़ देगा। हालांकि, इसके लिए शक्सगम ग्लेशियर के नीचे सुरंग बनाने की जरूरत होगी, लेकिन चीन के पास इसे अंजाम देने के लिए क्षमता है। लिहाजा इन इलाकों में सेना द्वारा टी-90 मिसाइल टैंक्स तैयार किए गए हैं।

सरकार ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला…. देखिए पूरी सूची
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 243 नए कोरोना पॉजिटिव केस, रायपुर बीरगांव में 22 से टोटल लॉकडाउन
गोठान में बन रहे है उत्कृष्ट कोटि के वर्मीखाद
पक्के घर का सपना साकार : मुख्यमंत्री साय ने लेमरू में धरम सिंह को नए आवास में कराया गृह प्रवेश
Railway News : रायपुर–दुर्ग सेक्शन में ऑटो सिगनलिंग के कारण यह ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Five years ago, the elephant was cut into two pieces and buried पांच साल पहले हाथी को दो टुकड़ों में काटकर दफनाया: दो साल बाद जमीन से दांत निकालकर बेचने की फिराक में धरे गए आरोपी
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार आपदा में भी भर ली जेबें, वैक्सीन आई नहीं और 11 दवा कंपनियों के अधिकारियों ने कमा लिए 7.5 हजार करोड़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?