ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

By Poonam Patel
Published: November 29, 2026
Share
आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान
आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सहज, सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन का सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी एक सुखद तस्वीर बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड में देखने को मिली, जहां आईआईटी में प्रवेश के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर छात्रा गीतांजलि साहू को महज एक घंटे के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

बेमेतरा जिले की बेरला तहसील अंतर्गत ग्राम आनंदगांव निवासी नगनारायण साहू की पुत्री गीतांजलि साहू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उच्च शिक्षा के अपने सपने को साकार करने की दिशा में यह दस्तावेज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए गीतांजलि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बेरला पहुंचीं और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। महज एक घंटे के भीतर गीतांजलि को केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इतनी कम अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने से गीतांजलि की चिंता दूर हुई और उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की राह आसान हो गई।

गीतांजलि साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से इतनी कम अवधि में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होना उनके लिए बेहद सुविधाजनक और राहत भरा अनुभव रहा। समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से अब उन्हें आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु पोर्टल शासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही समय और श्रम की बचत होने के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बना रही है। शासन की इस पहल का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को मिल रहा है।

गीतांजलि साहू को महज एक घंटे में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि संवेदनशील शासन और आधुनिक तकनीक का समन्वय किस प्रकार युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक बन सकता है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कुम्हारी से मीना वर्मा, अहिवारा से नटवर और अमलेश्वर से दयानंद लड़ेंगे चुनाव
अभिनेता टाइगर श्राफ मुंबई में पांच राउंड फायरिंग, बाल बाल बचा अभिनेता, ड्राइवर व एक अन्य घायल
धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा
पति का हाथ थामे नजर आई 32 साल की एक्ट्रेस तो लोगों ने पूछा, क्या ये फिर प्रेग्नेंट है
Big accident : मिक्सर वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, चार युवकों की मौत… हादसे के बाद चालक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा और संस्कार से कलार समाज ने बनाई अलग पहचान: देवेंद्र यादव
Next Article कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर: सीएम साय

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?