ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा

By Om Prakash Verma
Published: March 30, 2023
Share
धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा
धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में रामनवमी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। राजधानी के श्रीराम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग रही। श्रद्धालु भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंग बली के दर्शन करने पहुंचे। सभी मंदिरों में जय श्रीराम…श्रीराम के नारे लगे। जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस क्रम में रायपुर के प्राचीन दूधाधारी मठ में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म हुआ। इस दौरान राम, लक्ष्मण और मां सीता का विशेष श्रृंगार किया गया है। इस मठ में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न एक ही गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठति हैं।

इस दूधाधारी मठ का निर्माण सन 1554 में हुआ था। वहीं भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या का मायका चंदखुरी में स्थित कौशल्या मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गोद में बालक रुप में विधमान है।

दूसरी ओर राजधानी के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए उमड़े। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सपरिवार मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रदेश के सुख, समृद्धि और समृद्धि की कामना की। यहां दर्शन करने के लिए रायपुर सहित दूसरे जिलों के लोग भी पहुंचे। मंदिर में भगवान राम के जन्म के बाद महाआरती की गई। भगवान राम को महाभोग लगाया गया। भगवान श्रीराम के जन्म पर उन्हें पालकी में विरामजमान कर मंदिर परिसर में घुमाया गया। चारों तरफ जयश्रीराम जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर गूंज उठा।

वहीं शाम को श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह की ओर से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में सवा करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पं. विजयशंकर मेहता ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
रीपा केन्द्रों से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार, गौठानों को मिलेगा गौधाम का स्वरूप, नगरीय निकायों में जनहित कार्यों को प्राथमिकता दें: मंत्री गजेन्द्र यादव
Big accident : कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
जनजातीय गौरव दिवस : एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की अनूठी झलक, देश भर के नर्तक दलों ने बिखेरी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा
Breaking News : अमित जोश का एक और साथी पकड़ाया, दादर नगर हवेली से गिरफ्तार, एक सप्ताह तक छिपाए रखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान
Next Article अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : छोटे भाई ने की थी हत्या, नशे की आदत से परेशान था परिवार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?