ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान

By Mohan Rao
Published: March 30, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़’ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि  हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले। मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी सहित हनुमान महापाठ समिति  से विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मुकेश शाह, मोहन पवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की
CG News : प्रेमिका को पाने की जिद, मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक, कड़ी मशक्क्त कर पुलिस ने उतारा नीचे
मकान में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी के सामने पेश नहीं हुईं राउत की पत्नी, मांगा पांच जनवरी तक का समय
छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने पहल, नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव – मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री अनिला भेंडिया बोली मेरे घर में रहे राहुल… देश भर में शुरू हुआ कैंपेन
Next Article धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?