ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षा और संस्कार से कलार समाज ने बनाई अलग पहचान: देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

शिक्षा और संस्कार से कलार समाज ने बनाई अलग पहचान: देवेंद्र यादव

By Mohan Rao
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने समाज को 51 वर्षों के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता, शिक्षा और संस्कार होते हैं। कलार समाज ने इन तीनों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 में मैत्री गार्डन से शुरू हुआ सामाजिक मिलन का यह सफर आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है।

यादव ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की दूरदर्शिता और मेहनत का ही परिणाम है कि आज कलार समाज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। समाज के लोगों ने एकजुट होकर कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुपात में सत्ता और संगठन में भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को भी संकल्प लेना होगा।

विधायक ने पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी समाजों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी उसकी आवाज मजबूत होती है और उसे उचित प्रतिनिधित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में कलार समाज के परिवारों का प्रतिनिधित्व भी समाज की इसी एकजुटता और ताकत का परिणाम है। समारोह में उन्होंने सामाजिक पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना और परिवारों के बीच आपसी मेलजोल बनाए रखना जरूरी है। समाज की प्रगति तभी पूरी होगी, जब नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और सामाजिक एकता कायम रहेगी।

यादव ने कहा कि 1976 में श्रद्धेय महावीर सिन्हा सहित समाज के वरिष्ठजनों ने मैत्री गार्डन में जिस सामाजिक एकता और पारिवारिक मिलन की नींव रखी थी, वह आज सेक्टर-2 के मैदान में विशाल आयोजन के रूप में दिखाई दे रही है। यह 51 वर्षों की मेहनत, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को समाज से जोड़कर रखने की अपील की।

केंद्रीय वित्त आयोग के दल ने देखा नवा रायपुर में रेल्वे स्टेशन, जंगल सफारी का भी किया भ्रमण
घाटी में दो हफ्तों में सेना के 9 बड़े ऑपरेशन, छह टॉप कमांडरों समेत मार गिराए 22 आतंकी
दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके
सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
Loksabha Election-2024: शाह-प्रियंका कल छत्तीसगढ़ में जमाएंगे चुनावी रंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 4.16 लाख से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन, बालिकाओं की उत्साहजनक भागीदारी खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : सीएम साय
Next Article आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?