ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सुरक्षित हुई महिलाओं की रसोई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सुरक्षित हुई महिलाओं की रसोई

By Poonam Patel
Published: January 23, 2026
Share
धनाइया पटेल को मिली सुविधा, रसोई हुआ धुआं मुक्त
SHARE

रायपुर। जब रसोई से धुआँ हटता है, तो सिर्फ दीवारें साफ़ नहीं होतीं, एक महिला की सेहत, समय और आत्मसम्मान भी सुरक्षित होता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने ऐसी ही एक नई शुरुआत दी है कबीरधाम जिले की धनाइया पटेल को, जिनकी ज़िंदगी अब धुएँ से नहीं, सुकून से भरी है।

कबीरधाम जिले के ग्राम सौगना की रहने वाली धनाइया पटेल ने ग्राम पंचायत के माध्यम से उज्ज्वला योजना में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा मिला। इसी के साथ धुएँ भरी रसोई से उन्हें हमेशा के लिए राहत मिल गई। धनाइया बताती हैं कि पहले लकड़ी से खाना बनाना बहुत मुश्किल होता था। बरसात के दिनों में लकड़ी भीग जाती थी, आग जलाने में समय लगता था और पूरा किचन धुएँ से भर जाता था। अचानक मेहमान आ जाएं तो खाना बनाना और भी परेशानी भरा हो जाता था। उनकी छोटी रसोई में धुएँ का सीधा असर सेहत पर पड़ता था।

अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। वे खुशी से कहती हैं, अब एक चिंगारी में चूल्हा जल जाता है और खाना जल्दी बन जाता है। न धुआँ है, न आंखों में जलन। बच्चों को जब भूख लगे, तुरंत खाना बना देती हूं। अब उन्हें न लकड़ी इकट्ठा करने की चिंता है, न धुएँ से जूझने की मजबूरी। समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हुआ है। उनका कहना है कि उज्ज्वला योजना ने उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान और सुरक्षित बना दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने कबीरधाम जिले की हजारों महिलाओं की रसोई में बदलाव लाया है। यह योजना सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा देने की एक मजबूत पहल है।

एकनाथ शिंदे सरकार बहुमत परीक्षण में पास, उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ताकत और घटी
उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
फिल्म नीति बनने से मिल रहा छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा : भूपेश बघेल
ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार सहित यह है शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का हुआ शुभारंभ : देशभर के 120 साहित्यकार, 42 सत्रों में करेंगे विचार-विमर्श
Next Article होटल में जबरन घुसी पुलिस, बिना एफआईआर मालिक को भेजा जेल… हाईकोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?