ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एकनाथ शिंदे सरकार बहुमत परीक्षण में पास, उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ताकत और घटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एकनाथ शिंदे सरकार बहुमत परीक्षण में पास, उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ताकत और घटी

By @dmin
Published: July 4, 2022
Share
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुकाबले शिंदे सेना ने सत्ता के फाइनल में भी जीत हासिल कर ली है। बहुमत परीक्षण से इस बात पर मुहर लग गई है कि फिलहाल एकनाथ शिंदे सरकार को कोई खतरा नहीं है। उनकी सरकार के समर्थन में कुल 164 वोट पड़े हैं, जबकि 99 वोट विरोध में पड़े। इससे पहले रविवार को स्पीकर के चुनाव में भी भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी राहुल नार्वेकर भी इतने ही वोट हासिल करके जीते थे।

वोटिंग में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के 5 विधायक हिस्सा नहीं ले सके। कहा जा रहा है कि ये लोग विधानसभा में 11 बजे के तय वक्त के बाद पहुंचे और तब तक दरवाजे बंद हो चुके थे। ऐसे में उन्हें वोटिंग का मौका नहीं मिल सका। वहीं, शिवसेना के महज 15 विधायकों ने ही पार्टी की व्हिप के आधार पर सरकार के खिलाफ वोट डाला, जबकि 40 विधायकों ने शिंदे सरकार के समर्थन में मतदान किया। यही नहीं इस दौरान उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहले से भी कमजोर नजर आई। उनके समर्थक रहे विधायक संतोष बांगड़ भी सोमवार को एकनाथ शिंदे सरकार के पक्ष में दिखाई दिए। उनके अलावा एक और विपक्षी विधायक श्याम सुंदर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे सरकार को वोट दिया।

स्पीकर ने पहले ध्वनिमत से वोटिंग का प्रयास किया था, लेकिन इस पर विपक्ष ने ऐतराज जताया था। इस पर स्पीकर राहुल नार्वेकर ने दोनों पक्षों के विधायकों को सीट पर ही खड़ा कराया और फिर विधानसभा के कर्मचारियों ने उनके पास जाकर मत लिया और उसके आधार पर ही फैसला लिया। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा भी विधानसभा में देखने को मिला।

उद्धव गुट के विधायकों ने लगाए ईडी-ईडी के नारे
बागी विधायक प्रताप सरनाइक ने जब एकनाथ शिंदे सरकार के समर्थन में मतदान किया तो उद्धव ठाकरे समर्थक शिवसेना विधायकों ने ईडी-ईडी के नारे लगाए। इससे पहले रविवार को स्पीकर के चुनाव में एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से घोषित प्रत्याशी राहुल नार्वेकर को 164 वोट हासिल हुए थे। भाजपा के पहली बार के विधायक राहुल नार्वेकर को एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों, भाजपा और कुछ निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया था।

भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय, भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट
संस्कृत कालेज में अंग्रेजी पढ़ाने पर संस्कृत भारती के सदस्यों ने जताया विरोध
यादव समाज ने किया मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान, स्कूल शिक्षामंत्री ने कहा- सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं
मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे
कांस्टेबल से बोले एसपी, आईजी के पास जाओ या भूपेश के…मुझे फर्क नहीं पड़ता, ऑडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Next Article महत्वपूर्ण फैसला: छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से किए जाएंगे विक्रय महत्वपूर्ण फैसला: छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से किए जाएंगे विक्रय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?