ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज

By @dmin
Published: April 2, 2021
Share
एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज
एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। एंटीलिया केस में एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे के साथ फाइव स्टार होटल में यह महिला दिखी थी। महिला मुख्य आरोपी सचिन वाजे की करीबी सहयोगी है।  मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक 16 फरवरी को साउथ मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में सचिन वाजे के साथ महिला दिखी थी। 

ठाणे के फ्लैट से महिला को पकड़ा गया
दरअसल, एनआईए मुकेश अंबानी के घर के बाहर से बरामद कार और मनसुख हिरन की मौत के मामले में गुरुवार को दक्षिण मुम्बई के एक होटल और क्लब की तलाशी ली। साथ ही  एजेंसी ने ठाणे के एक फ्लैट की भी तलाशी ली । महिला से पहले घंटों तक पूछताछ की गई उसके बाद एनआईए ने महिला को हिरासत में लिया गया। 

महिला के पास से कई आईडी और नोट गिनने की मशीन बरामद
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एनआईए ने बताया कि महिला, सचिन वाजे के काले धन को सफेद करने के लिए काम कर रही थी। उसने दो आईडी का उपयोग करके ऐसा किया और उसके पास नोट गिनने की मशीन थी, जो पिछले महीने वाजे की मर्सिडीज कार में मिली थी।

16 फरवरी को साउथ मुंबई के फाइव स्टार होटल में वाजे के साथ दिखी थी महिला
दरअससल, 16 फरवरी को  सचिन वाजे दक्षिण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देखे गए थे, तो उनके साथ महिला सहयोगी भी थी और उसके पास पांच बड़े बैग थे।हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन बैगों में नोट भरे हुए थे। एनआईए के सूत्रों ने यह कन्फर्म किया था कि घटना वाले दिन सचिन वाजे पैसों से भरे पांच बैग लेकर जा रहे थे।
अंबानी के घर के पास एक एसयूवी से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद से वाजे एनआईए की जांच के घेरे में आए थे। वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वाजे को निलंबित कर दिया गया था। एनआईए ने बुधवार को दावा किया था कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने की थी।
एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया था।

छत्तीसगढ़ पुलिस की मानवीयता: बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, मुठभेड़ में हुए थे ढेर
फिर हिंसा की आग में बंगाल, तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर, 10 लोग जिंदा जले
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी
बजट सत्र: पीएम मोदी की सांसदों से अपील- चुनाव आते-जाते रहेंगे, इस सत्र को बनाएं फलदायी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4 प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के दो लाख 22 हजार लोगों को दी गई पहली डोज…. कुल दो लाख 34 हजार से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन
Next Article कोरोना से बचाव के लिए भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू की अपील… गाइडलाइन का करे पालन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?