ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं

By @dmin Published October 11, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘इंडियन स्पेस एसोसिएशन’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत में स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर बड़े बदलाव हो रहे हैं। इंडियन स्पेस एसोसिएशन’ इन्हीं बदलावों की एक कड़ी है। इस्पा के गठन के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडियन स्पेस एसोसिएशन के चार उद्देश्य हैं। इसमें पहला है, नवाचार के लिए प्राइवेट सेक्टर को स्वतंत्रता देना, दूसरा एक प्रवर्तक के रूप में सरकार की भूमिका सुनिश्चित करना, तीसरा युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना और चौथा स्पेस सेक्टर का विकास आम नागरिकों के साधन के रूप में करना। 

नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनाना है। यह एक ऐसी रणनीति है जो भारत के टेक्नोलॉजीकल एक्सपर्टीज को आधार बनाएगी और वैश्विक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने का कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक अभियान नहीं है। यह एक बेहतर सोच और बेहतर योजना है, जिससे भारत के उद्यमियों और युवाओं के कौशल को बढ़ाया जा सके और भारत को ‘मैन्यूफैक्चरिंग का पॉवरहाउसÓ बनाया जा सके। 

130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रगति का माध्यम 
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा स्पेस सेक्टर, 130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का एक बड़ा माध्यम है। यह क्षेत्र  सामान्य मानव को बेहतर मैपिंग, इमेजिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा पहुंचाएगा। यह संघ उद्यमियों के लिए शिपमेंट से लेकर डिलीवरी तक बेहतर स्पीड मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जिस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जो रिफॉर्म कर रहा है उसका आधार है, भारत को अपने सामथ्र्य पर अटूट विश्वास। उन्होंने कहा कि भारत का सामथ्र्य दुनिया के सभी देशों से जरा भी कम नहीं है।

ये हैं संस्थापक सदस्य
पीएमओ ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को, वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमाय इंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज व अनंत टेक्नोलॉजी शामिल हैं। यह संघ अंतरिक्ष संबंधी नीतियों की हिमायत करेगा और सरकार व सरकार की एजेंसियों के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्तराखंड में भाजपा को झटका: मंत्री ने विधायक बेटे संग थामा कांग्रेस का हाथ उत्तराखंड में भाजपा को झटका: मंत्री ने विधायक बेटे संग थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?