ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ आंदोलन का आगाज कल से…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने बनाई रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ आंदोलन का आगाज कल से…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने बनाई रणनीति

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
The movement against the central government's anti-farmer bills
The movement against the central government's anti-farmer bills
SHARE

भिलाई। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में कल से आंदोलन का आगाज हो रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे किसान मजदूर बचाओ दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम की रूपरेखा से भी सभी को अवगत कराया गया।

बता देें कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी मतदान केन्द्र व बूथ स्तर पर नुक्कड सभा के माध्यम से किसानों, खेत मजदूरों, मंडी के दुकानदारों व मजदूरों सहित कृषि उपज व पशुधन बाजार समिति के कर्मचारियों से हस्ताक्षर काराया जाना है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू विस्तार पूर्वक दिशा निर्देशों की जानकारी दी।

श्रीमती तुलसी साहू ने बताया कि केन्द्र सरकार ने तीन किसान विरोधी बिल पास कर हरित क्रांति को विफल करने की साजिश की है। देश के किसानों व कृषि को नष्ट करने के लिए इन विधेयकों का प्रारूप तैयार किया गया। बड़ी संख्या के किसान व मजदूर इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक किसानों के लिए लड़ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक में इसका विरोध करते हुए पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन कर इस बिल को वापस लेने की मांग किया जाना है। श्रीमती तुलसी साहू ने भिलाई के सभी ब्लॉक से कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, अरुण सिंह सिसोदिया, महेश जायसवाल, सीजू एंथोनी, निलेश चौबे, राजन खुटैल, सुभष साव, केशव चौबे, निरंज बिसाई, सुजीत साव, नरेश सागरवंशी, परमिंदर, लादूराम सिन्हा, चुरामन साहू सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संशोधित

राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति…. बस्तर संभाग के सात जिलों के 13 विकासखण्ड होंगे लाभान्वित
शातिर ठग गिरफ्तार : मुंगेली के शख्स से की थी फैक्ट्री बेचने की डील, एड़वांस लेकर हुआ फरार
13 दिन में बदल जाएगा रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर लेने का तरीका, इन ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी
राधिका खेड़ा मामले में जवाब तैयार करने में जुटी पीसीसी, एआईसीसी ने मांगा था 24 घंटे के भीतर जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी : मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
Next Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections हाथरस मामला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- यूपी में हिटलरशाही, योगी सरकार दे इस्तीफा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?