ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथरस मामला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- यूपी में हिटलरशाही, योगी सरकार दे इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

हाथरस मामला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- यूपी में हिटलरशाही, योगी सरकार दे इस्तीफा

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
SHARE

भिलाई। उत्तरप्रदेश के हाथरस में गैंग रेप पीडि़ता के शव को परिजनों को सौंपे बिना युपी सरकार द्वारा दाह संस्कार किए जाने का मामला तूल पकडऩे लगा है। आज इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा पीडित के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन युपी पुलिस ने उन्हें यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया और झूमाझटकी भी की। इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिवच जितेन्द्र साहू ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। जितेन्द्र साहू ने बयान जारी कर इस घंटना की निंदा करते हुए योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की है।

प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा है कि उत्तर प्रदेश मं अराजकता का माहौल है। एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म होता है और उसकी जान चली जाती है। यूपी पुलिस शव का अंतिम संस्कार बिना परिजनों की मर्जी के कर देती है। यहां एक पत्रकार को उसके परिवार के सामने गोली मार दी जाती है और सरकार कुछ नहीं कर पाती। जितेन्द्र साहू ने कहा कि हाथरस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पीडित परिवार से मिलने जाते हैं तो रास्ते में उन्हेंं हिरासत में ले लिया जाता है।

प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वहीं पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पीडि़ता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यूपी सरकार का यह कृत्य घोर निंदनीय है और इसका हम कांग्रेसजन पूरी तरह से विरोध करते हैं। प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने इस मामले में योगी सरकार को हिटलरशाही का प्रतीक बताया और उनसे इस्तीफे की मांग की।

सीएम साय बोले- कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने उसे सत्ता से दूर किया, जनता का विश्वास खोया
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत और जापान से मिली बड़ी मदद, कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज
Gustakhi Maaf: अन्नदाता फिर योजनाओं के केन्द्र में
भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया याद, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शिता से रखी आधुनिक भारत के विकास की नींव
एलईडी वाहन व कला जत्था के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The movement against the central government's anti-farmer bills केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ आंदोलन का आगाज कल से…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने बनाई रणनीति
Next Article Janta School of Bhilai 3 being renovated रिनोवेट हो रहा भिलाई 3 का जनता स्कूल…. खूबसूरत इंटीरियर के साथ छात्रों के लिए बेहतर हो रही सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?