ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस में निर्मित हो रहे महिला मार्केट का महापौर ने किया निरीक्षण…. निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पावर हाउस में निर्मित हो रहे महिला मार्केट का महापौर ने किया निरीक्षण…. निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश

By @dmin
Published: November 10, 2020
Share
The Mayor inspected the Women's Market being constructed in the Power
The Mayor inspected the Women's Market being constructed in the Power
SHARE

भिलाई। पावर हाउस के समीप महिलाओं के लिए मार्केट का निर्माण किया जा रहा है, जहां वे अपने द्वारा बनाया गए प्रोडक्ट का विक्रय कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निर्माणाधीन मार्केट का निरीक्षण किया! उन्होंने कार्य में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जाहिर की। निर्माण कार्य में प्रगति लाकर शीघ्र-अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निगम भिलाई में 3500 स्व सहायता समूह पंजीकृत है जिनसे प्रत्येक समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है। निगम भिलाई में इन्हें स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसमें वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, दीया निर्माण, लोन दिलाने का कार्य, बर्तन बैंक इत्यादि सम्मिलित है। सबसे बड़ी समस्या महिलाओं के द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को विक्रय करने की है। इसके लिए एक बड़े स्थान की आवश्यकता थी, एक प्लेटफार्म चाहिए था जो इनको मिले, जहां यह अपनी प्रतिभा निखार सके तथा इनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को विक्रय कर सके। जिसके लिए महापौर देवेंद्र यादव ने महिला मार्केट निर्माण करने का निर्णय लिया है। महापौर के निर्देश पर स्थल चयन किया गया और ऐसा स्थल जो मुख्य मार्ग पर हो, लोगों की पहुंच पर हो, एक ही कैंपस पर सब कुछ संभव हो! यह स्थल है पावर हाउस के पास प्रगति मार्केट का। जहां एक करोड़ 48 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त जगह महिलाओं को मिल पाएगा।
सुसज्जित भवन, हरियाली, डोम शेड, पार्किंग व्यवस्था जैसी तमाम सुविधाएं यहां पर होंगी। जहां एक ही छत के नीचे बड़ा प्लेटफार्म महिलाओं को महिला मदर्स मार्केट के निर्माण होने से मिलेगा। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात महिला मार्केट में रोटेशन सिस्टम से भिलाई निगम में पंजीकृत 3500 महिला सहायता समूह को काम मिलेगा और इनसे जुड़ी हुई 35000 महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए स्वरोजगार की दिशा में ले जाने का पहला बड़ा कार्य होगा। महिलाएं ही मार्केट का संचालन/संधारण करेंगी यहां तक की वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिलाएं संभालेंगी! स्व सहायता समूह की महिलाएं मार्केट को लेकर उत्साहित हैं। उपायुक्त तरुण पाल लहरे इस कार्य को देख रहे हैं, मार्केट संचालन की कार्य योजना अंतिम चरण पर है। जल्द ही महापौर के प्रयासों से भिलाई शहर में महिलाओं के लिए भव्य मार्केट होगा, जो कि संभवत: पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं का पहला मार्केट होगा। निरीक्षण के दौरान डी काम राजू एवं एल्डरमैन सुनील गोयल, शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर मौजूद रहे।

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार… दिल्ली से लाया गया रायपुर
हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी
सांसद नेताम ने बलरामपुर पुलिस पर कांग्रेस विधायक के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने का लगाया आरोप
टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, जल्द प्राइवेट कंपनियां भी कराएंगी ट्रेन की सैर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि…. थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में सामने आए आंकड़ें
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel, who reached Patan, said पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?