ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी
बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भगवा पार्टी ने ना सिर्फ कांग्रेस को झटका दिया है, बल्कि यह टीम राहुल के लिए गहरा आघात है। बीजेपी ने इससे पहले कभी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में लाकर ना सिर्फ टीम राहुल को तोड़ा, बल्कि मध्य प्रदेश की सत्ता भी झोली में आ गिरी। वजह है सिंधिया अपने साथ विधायकों की फौज लेकर पहुंचे, जिसकी मदद से कमलनाथ की सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान ने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

कांग्रेस के प्रवक्ता और उनके संमर्थक भले ही इससे कोई नुकसान नहीं होने की बात कह रहे हों, लेकिन पार्टी के कई नेता मुखर होकर इसे बड़ा झटका बता रहे हैं। जितिन प्रसाद के पार्टी छोडऩे पर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को राज्यों में जीत हासिल करने के लिए जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूती प्रदान करनी चाहिए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिश्नोई ने ट्वीट किया, ‘पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हम उन नेताओं को खो रहे हैं जिन्होंने पार्टी को को काफी कुछ दिया और आगे भी दे सकते थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, ‘इससे मैं सहमत हूं कि उन्हें कांग्रेस को, खासकर इस मुश्किल समय में नहीं छोडऩा चाहिए था। परंतु कांग्रेस को जन नेताओं की पहचान करके उन्हें मजबूत करना चाहिए ताकि राज्यों में फिर से जीत हासिल की जा सके।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जितिन का किया बीजेपी में स्वागत
कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जितिन प्रसाद का बीजेपी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ‘हम जितिन प्रसाद का भाजपा में स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारत का विकास हो रहा है और पार्टी की प्रगति हो रही है। मेरा छोटा भाई अब पार्टी में शामिल हो गया है और मैं उसका पूरे दिल से स्वागत करता हूं।

ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे सचिन पायलट
बीते कुछ समय से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में खेमेबाजी साफ तौर पर देखी जा सकती है। एक खेमा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तो दूसरा युवा नेता सचिन पायलट का। कोरोना काल से पहले सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बागी तेवर दिखा दिया था। हालांकि कहा जाता है कि प्रियंका गांधी उन्हें मनाने में सफल रहीं। लेकिन हाल के दिनों में सचिन पायलट का फिर एक बयान मीडिया में आया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन उन्होंने जो मुद्दे उठाए थे, वे अभी भी वहीं हैं। आज जब जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा तो ट्विटर पर सचिन पायलट को लेकर कयासबाजी तेज होने लगी है। एक यूजर ने लिखा, पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, अब जितिन प्रसाद, अगला नंबर क्या सचिन पायलट का है?

कांग्रेस पार्टी इससे पहले कई वरिष्ठ नेताओं की बेरुखी का सामना कर रही है। ‘जी-23’ के नेता लगातार कई मुद्दों पर पार्टी को आइना दिखाते रहते हैं। इस बीच युवा नेताओं का साथ छोडऩा पार्टी के लिए जरूर गहरा आघात है। यूपी चुनाव में जितिन प्रसाद बीजेपी के लिए कितना फायदेमंद साबित होंगे यह तो भविष्य की बात है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस और खासकर टीम राहुल के लिए यह बड़ा और गहरा आघात है।

धान खरीदी को कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश, डीओ कटने के 7 दिन के भीतर करें धान का उठाव
मध्य प्रदेश में फिर हो सकेंगी चुनावी रैलियां, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
अगर आप भी करते हैं इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने की फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य
Next Article BSP sent the first rake of SAE 1008 wire rod coils to Nepal बीएसपी ने भेजा एसएई 1008 वायर रॉड कॉइल्स का पहला रेक नेपाल: जाने क्या है इसकी विशेषता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?