ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही सरकार
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही सरकार

By @dmin Published November 10, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel, who reached Patan, said
Chief Minister Bhupesh Baghel, who reached Patan, said
SHARE

दुर्ग। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किश्त ऐसे समय में दिये गए जब खेती किसानी के काम के लिए किसानों को राशि की जरूरत होती है। इससे किसानों का संबल बढ़ा है। हमारे किसान बड़े दिलवाले हैं कोरोना के समय उन्होंने मुक्त हस्त से दान किया। किसान हमेशा हर मोर्चे पर आगे रहते हैं। शासन को लगातार उन्हें सशक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए। यह संबोधन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस स्टैंड परिसर में एक करोड़ रुपए की लागत से व्यावसायिक परिसर के निर्माण की, पांच करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों के मरम्मत की और सात करोड़ रुपए की लागत से आंगनबाडिय़ों के जीर्णोद्धार की घोषणा भी की। सात ही उन्होंने पाटन में खेलप्रेमियों की सुविधा बढ़ाने 25 लाख रुपए की लागत से ओपन बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच और वालीबाल कोर्ट भी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनपद कार्यालय में कक्ष भी विस्तारित किये जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के नये भवन का भूमिपूजन भी किया। एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का रिनोवेशन भी होगा। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उद्यान का लोकार्पण भी किया।
सीएम बघेल ने कहा कि पाटन में नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बहुत से अच्छे कार्य किये जा रहे हैं। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उद्यानों को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसानों के लिए विपणन की व्यवस्था कराई जाए तो किसानों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सीएसपीडीसीएल की बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि नदियों और नालों के किनारे बिजली तार विस्तारित करें। इससे किसान लिफ्ट इरीगेशन का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विडंबना यह होती है कि नदियों और नालों के किनारे के किसान ही सिंचाई के लिए पानी की तंगी का ज्यादा सामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।

काजू किशमिश की जगह तिखुर- सिंघाड़ा आया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी आयोजन में जाओ तो अतिथियों के लिए काजू किशमिश परोस दिये जाते थे। अब लोकल छत्तीसगढ़ी आइटम रखे जाते हैं। तिखुर-सिंघाड़ा जो हमारी इतनी प्रिय सामग्री है कभी भी ऐसे आयोजन में नहीं रखी जाती थी। अब तिखुर-सिंघाड़ा रखते हैं। यह छत्तीसगढ़ी अस्मिता और गरिमा का प्रतीक है। अपने मूल्यों को हमने केंद्र में रखा है। हमारे तीज त्योहार और हमारी परंपरा यही तो हमारी पहचान हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि लघु वनोपजों के विक्रय के लिए नीति तैयार की गई। इसका लाभ हुआ और लाकडाउन के दौरान पूरे देश में सबसे ज्यादा वनोपज छत्तीसगढ़ में बिका और इसका रेट भी अच्छा मिला। यहां काजू उत्पादकों से जयपुर के व्यवसायी 50 रुपए की दर से काजू ले जाते थे। सोसायटी के माध्यम से तात्कालिक रूप से सौ रुपए दर दिलाई गई जिसमें भविष्य में और राशि मिली। पांच हजार क्विंटल काजू बिका। कितनी बड़ी आर्थिक संभावना लोगों के लिए खुली।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin November 10, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Mayor inspected the Women's Market being constructed in the Power पावर हाउस में निर्मित हो रहे महिला मार्केट का महापौर ने किया निरीक्षण…. निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश
Next Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected बीएम शाह के डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पैर कटने से बचाया… टीम के साथ जटिल ऑपरेशन को सफल बनाया
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?