ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिलेगी 266 करोड़ रुपए सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिलेगी 266 करोड़ रुपए सौगात

By Mohan Rao
Published: September 28, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खड़गे
SHARE

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुमाभाठा में गुरुवार 28 सितंबर को कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की  जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रूपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रूपए हो जाएगी। इसके अलावा 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी जाएगी।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ भी होगा। इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत प्रति माह 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया जाएगा।

कांकेर। कांकेर के हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी थी।

ब्लेकमैल का कारण जवान का फोटो महिला के पास था। जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी लगातार महिला द्वारा दी जा रही थी। यही नहीं महिला जवान से पैसे भी लगातार ले रही थी। महिला से परेशान होकर जवान ने 16 सितम्बर को अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि जवान धमतरी जिले के रुद्री थाना अंतर्गत का रहने वाला था। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव है, जो 15वी वाहनी बीजापुर बी कंपनी में पदस्थ थे।

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
सड़क दुर्घटना में मृतक राजाराम के परिजन को मिली सहायता राशि, महापौर नीरज पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने घर जाकर दी गई नगद राशि
शिशु को पसंद नहीं है नहाना तो वो देता है कुछ ऐसे संकेत
YouTube ने जारी किया नया फीचर : अब YouTube Shorts से भी कर सकेंगे बंपर कमाई
दुर्ग के ग्रीन चौक की बढ़ी रौनक, शहीदों की लगी प्रतिमाएं… सांसद बघेल की उपस्थिति में हुआ अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 345 # 27 September 2023
Next Article दुर्ग कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल : कोर्ट के आदेश पर शातिर शख्स पर दर्ज हुआ अपराध… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?