ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेल स्थापना दिवस: संयंत्र बिरादरी के 1570 कार्मिक दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेल स्थापना दिवस: संयंत्र बिरादरी के 1570 कार्मिक दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
SAIL Establishment Day: Plant fraternity 1570 personnel
SAIL Establishment Day: Plant fraternity 1570 personnel
SHARE

भिलाई। महारत्न कम्पनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की स्थापना दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित विभिन्न समारोहों में खान, संयंत्र और नॉन वक्र्स क्षेत्रों में सेवारत् 1570 कर्मचारियों को कंपनी की 25 साल के समर्पित सेवा के लिए दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन कर्मियों में 100 कार्यपालक एवं 1470 गैर-कार्यपालक शामिल हैं। इनमें माइंस के 3 कार्यपालक तथा 212 गैरकार्यपालक कार्मिक शामिल है। ज्ञात हो की इस वर्ष सेल अपने स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मना रहा है।
संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री राकेश, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) राजीव सहगल, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) एके भट्टा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एसके दुबे, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी मंचस्थ रहे।
संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने मुख्य महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों को दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिर्बान दासगुप्ता ने संयंत्र की समर्पित सेवा के 25 वर्षों के इस महत्वपूर्ण मील का पत्थर को प्राप्त करने वाले अधिकारियों की टीम को बधाई दी। डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने सेल स्थापना दिवस और गौरव दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन, कंपनी और जो भी काम करते हैं, उस पर गर्व करना चाहिए। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को दीर्घकालिक सेवा देने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए चुनौतीपूर्ण समय में संयंत्र की प्रगति के लिए उनके योगदान की भी प्रशंसा की। जिनके वर्षों की योगदान से संयंत्र ने उत्कृष्टता के साथ-साथ नई ऊँचाइयाँ हासिल की है। उन्होंने अवार्ड प्राप्तकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करें। आपके पास जो अनुभव और विशेषज्ञता है, आप भविष्य के लीडर के रूप में आगे बढऩे के लिए तैयार हैं। आज हमें अपनी सुरक्षा संस्कृति में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए।
इसी क्रम में संयंत्र के अन्य अधिकारियो एवं कार्मिकों को उनके विभाग प्रमुखों संबंधित विभागों में दीर्घ सेवा अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान कार्यपालक निदेशकगणो ने भी 25 वर्ष की सेवा प्रदान करने और दीर्घ सेवा अवार्ड प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। इसके अतिरिक्त सेफी चेयरमन व ओए के अध्यक्ष एन के बंछोर ने भी सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। पुरस्कार प्राप्त लोगों में से कुछ ने सेल-भिलाई स्टील प्लांट में अपनी यात्रा की यादें साझा कीं। श्री अतुल नौटियाल,उप महाप्रबंधक (कार्मिक-ईई) ने कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद किया। इस अवसर पर संयंत्र के महाप्रबंधकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में कहा- पंथी नृत्य ने बनाई विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान
कोरोना वैक्सीन को लेकर एक्शन में सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए टास्कफोर्स का गठन
मां से बच्चे को छीनना गंभीर अपराधिक कृत्य है: डॉ. किरणमयी नायक
छत्तीसगढ़ में कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब तक मिले 99 कोरोना पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?