ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 8, 2024
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हत्या का एक मामला पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। बुधवार को बेरला-अहिवारा मुख्यमार्ग में हनुमान मंदिर के पीछे महिला का शव मिला था। मामले की जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला का प्रेमी निकला। महिला द्वारा सोने की कील मांगने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र का है।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि बुधवार को बेरला अहिवारा मुख्य मार्ग पर भैसबोड बोरिया स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। गला चाकू से रेतने के कारण अत्यधिक खून निकला हुआ था। मामले में धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतका के शव के पास से बरामद काले रंग का कीपेड मोबाइल मिला। इस मोबाइल में सिम लगा हुआ था। शव के पास पड़े भूरे रंग के बैग में एक रसीद प्राप्त हुई, जिसमें रामपाल साहू लिखा हुआ था।

घटनास्थल से बरामद मोबाइल व रसीद के आधार पर देर रात मृतका की पहचान पार्वती ध्रुव (25) पत्नी चंदन ध्रुव निवासी वार्ड नंबर 22 सत्या नगर कुगदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई। युवती के पति चंदन ध्रुव को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। पति चंदन ध्रुव व उसके परिवार के लोगों ने बताया कि बीते साल 2023 अप्रैल माह में पार्वती ध्रुव ग्राम बैजलपुर के रहने वाले रामपाल साहू के साथ भाग गई थी। इस साल अप्रैल माह में वापस आई है।

शव के पास से बरामद मोबाइल सीडीआर के आधार पर रामपाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार को पार्वती ने उसे मिलने के लिए ग्राम मुरमुंदा बुलाया था। दोपहर 12 बजे बाइक से ग्राम मुरमुंदा पहुंचा। मुरमुंदा स्थित बर्तन दुकान से चाकू खरीदकर पार्वती से मिलने गया। पार्वती कान की सोने की खूटी दिलाने की उससे जिद करने लगी। आरोपी ने रुपये नहीं होने की बता कही, फिर दोनों मुरमुंदा से कारोकन्या मंदिर बेरला की तरफ घूमने गए।

कारोकन्या मंदिर पहुंचने पर पार्वती ने आरोपी के साथ फिर से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने घटनास्थल में हनुमान मंदिर के पीछे बहाना से पार्वती को ले जाकर चाकू से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। चाकू को अमोरा में शिवनाथ नदी के पास सुनसान जगह में झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया पूरे प्रदेश में कोरोना वारिर्यस का सम्मान
चार साल की बेटी को घर पर छोड़ असम की पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
अपराध की एक अनोखी दास्तां, दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, जानें पूरा मामला
दुर्ग में दर्दनाक हादसा : सड़क क्रास कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है: सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद : 52 गो-वंश को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार
Next Article अभिनंदन: इनकी निश्चछलता और कर्मठता देती है कार्य करने की प्रेरणा : रत्नावली कौशल अभिनंदन: इनकी निश्चछलता और कर्मठता देती है कार्य करने की प्रेरणा : रत्नावली कौशल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?