ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : 52 गो-वंश को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

ऑपरेशन शंखनाद : 52 गो-वंश को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 8, 2024
Share
गोवंश की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, गो-तस्करी में जब्त वाहन होंगे राजसात

जशपुर। जिले में पशु तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया गया है। एसपी शशिमोहन सिंह व एएसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में लगभग 125 अधिकारी व कर्मचारियों अलग अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। ड्रोन, आंसु गैस, बलवा ड्रिल आदी सामग्री के साथ पुलिस की टीमों ने संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 4 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनसे तस्करी में प्रयुक्त 9 पिकअप वाहन, 3 कार, 1 स्कार्पियो, 5 मोटर सायकल जब्त किया गया। पुलिस द्वारा पुनः उक्त पूरे ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों से छिपाकर रखे अन्य कुल 35 गौवंश एवं तस्करी में प्रयुक्त 02 पीकअप वाहन को जप्त किया गया।

पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चौकी उपरकछार थाना तपकरा क्षेत्र के ग्राम सिंगीबहार में दबिश देकर गौ-तस्करी कर रहे आरोपीगण 1-रंजीत केरकेट्टा उम्र 40 साल निवासी लठबोरा चौकी उपराकछार एवं 2-देवकरण भीतरिया उम्र 27 साल निवासी जड़ाटोली चैकी बनडेगा थाना तलसरा (ओड़िसा) के कब्जे से कुल 09 नग मवेशी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इसी प्रकार चौकी कोतबा क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चलाकर ग्राम हल्दीझरिया की तरफ से पीठाआमा की ओर पैदल गौ-तस्करी कर रहा उस क्षेत्र का कुख्यात तस्कर पुलिस को देखकर भाग गया, पुलिस द्वारा अज्ञात तस्कर से कुल 08 नग गौ-वंश को जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि गो तस्करी में जब्त वाहनों को राजसात किया जाएगा। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मो. हुसैन अली उम्र 23 साल निवासी नगड़ी जिला रांची (झारखंड), मो. इमरान उम्र 23 साल निवासी केराडीह थाना नारायणपुर, मो. हलीम शाह उम्र 21 साल निवासी सिसई (झारखंड), मो. महबूब आलम उम्र 25 साल निवासी साईंटांगरटोली, मो. अफताब खान उम्र 24 साल निवासी साईंटांगरटोली, मौ. जुनैल खान उम्र 23 साल निवासी साईंटांगरटोली, स्थाई वारंटी आरोपी मो. तौहीद खान उम्र 28 साल निवासी साईंटांगरटोली, रंजीत केरकेट्टा उम्र 40 साल निवासी लठबोरा चैकी उपराकछार, देवकरण भीतरिया उम्र 27 साल निवासी जड़ाटोली चैकी बनडेगा थाना तलसरा (ओड़िशा) को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसका दुष्कर्म
रेलवे जीएम बेनर्जी से मिले विधायक वोरा: लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने सहित इन मुद्दों पर की चर्चा
भारत में कोरोना: देशभर में सामने आए 10,667 नए मामले, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के करीब
Gustakhi Maaf: सवा सौ बलि के बाद भी पिनक में लोग
Divisional Level Workshop: उत्पीड़न व शोषण को न करें सहन, बिना देर किए उठाए आवाज-डॉ. किरणमयी नायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, जुनवानी क्षेत्र में हटाए कब्जे… बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
Next Article प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?