ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपराध की एक अनोखी दास्तां, दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अपराध की एक अनोखी दास्तां, दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, जानें पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2023
Share
अपराध की एक अनोखी दास्तां, दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, जानें पूरा मामला
अपराध की एक अनोखी दास्तां, दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, जानें पूरा मामला
SHARE

बालोद। बालोद जिले के क्राइम इतिहास में एक अनोखे मामले की चर्चा आज फिर से उभर कर सामने आई है। यह कोई फिल्मी स्टोरी से कम नहीं दरअसल एक पिता के आवेदन और एसडीएम के आदेश पर जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करकाभाट में छानबीन कर खुदाई प्रारंभ की गई। पुलिस विभाग एवं राजस्व अधिकारियों की निगरानी में हुई इस खुदाई में कुछ अवशेष मिले हैं। दरअसल आज से ठीक 1 साल पहले एक व्यक्ति ने कहा था कि 2003 में मैंने अपने दोस्त को मारा था और आज उसकी आत्मा मुझे सताती है जो युवक टीकम कोलीयारा लापता था उसके पिता जगदीश कोलियारा ने मामले की छानबीन की मांग की थी जिस पर एसडीएम के आदेश और तहसीलदार की उपस्थिति में खुदाई हुई है।

मैने कर दी थी हत्या
पूरी घटना कुछ इस तरह है कि बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकभाट में रहने वाले टीकम कोलियार ने अचानक अपने परिवार और गांववालों को बताया कि 2003 में उसने गांव के युवक छवेश्वर गोयल की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद में उसे गांव के पास जंगल में दफना दिया था। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो दिन तक खुदाई जरूर की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस प्रशासन भी लगातार मामले की जांच में उस समय लगा था लेकिन कुछ दिनों बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

मिले अवशेष
पूरे मामले के विवेचक सहायक उपनिरीक्षक कांता राम ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर खुदाई की गई है। हम वहां इस पाठ में मौजूद थे जगदीश गोली आरा के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई हमने डैम साइड खुदाई की है जहां पर पांच हड्डियों के अवशेष मिले हैं और कपड़े मिले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते कि यह हड्डी मानव हड्डी है या फिर और कुछ। इन सब सैंपल्स को फॉरेंसिक लैब भेजने और वहां की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

सपने में सताता है
मामले में युवक द्वारा यह कहा गया कि मृतक उसे सपने में आकर सताने लगा था, इस वजह से उसने इस पूरे मामले को बताया। वहीं इस घटना का कारण उसने बताया कि उसकी जो प्रेमिका थी जो वर्तमान में उसकी पत्नी है। उसका दोस्त उसे लगातार प्रताडि़त करता था तथा उसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर दोस्त छवेश्वर की हत्या कर दी थी।

मानसिक स्थिति खराब
1 वर्ष पूर्व भी मामले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में खुदाई शुरू कर दी गई थी यह किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है क्योंकि जिस युवक ने यह खुलासा किया था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया और आरोपी को परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन पिता ने हार नहीं मानी उसने प्रत्येक जगहों पर अपने बेटे के लापता और मामले की छानबीन संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए थे इसी के तहत दोबारा खुदाई की गई।

Durg Breaking : सीएसआईटी कॉलेज के पास आपस में भिड़े दो बाइक, एक की मौत और दो घायल
राउंड टेबल इंडिया ने दिव्यांगों का सफऱ किया आसान, 25 से ज़्यादा लोगों को ट्राई साइकिल का वितरण
प्राइवेट हास्पिटल में चस्पा की गई शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट…. रेट लिस्ट के साथ ही पैकेज के भीतर दी जाने वाली इलाज की सुविधाओं की जानकारी भी
मथुरा: आश्रम में संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े लोग, सीएम, विस स्पीकर के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब कोरोना के नए मामलों में इजाफा, 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना : अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बीते 24 घंटे के आंकड़े है डरावने…. मिले इतने केस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?