दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सिरफिरे आशिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। दरअसल युवक ने यहां की एक युवती की तस्वीर फेसबुक पर डालकर गालिया लिख दीं। जब लड़की ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर के साथ यह पोस्ट देखी तो उसने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जो कहा यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
यह पूरा मामला दंतेवाड़ा जिले के गीदाम थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि झोड़ियाबाड़म गांव निवासी संजय नाग (28) नाम का युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। युवती ने बताया कि उस युवक ने उसकी एक फोटो फेसबुक पर डालकर गंदी-गंदी गालियां लिख दी हैं। यही नहीं वह फोन कर गालियां भी देता है। युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक संजय नाग को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी क बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय नाग ने बताया कि युवती उसकी गर्लफ्रेंड है और उसने उससे ब्रेकअप कर लिया था। आरोपी का कहना था कि ब्रेकअप के कारण वह काफी परेशान रहता था। वहीं युवती ने आरोपी युवक के साथ किसी भी प्रकार के रिलेशन से इनकार किया है। पुलिस का मानना है कि युवक युवती से एक तरफा प्रेम करता था और युवती द्वारा उसे भाव नहीं देने पर उसने इस प्रकार का कदम उठाया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




