ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना से बदली ज़िंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना से बदली ज़िंदगी

By Poonam Patel
Published: January 15, 2026
Share
इलेक्ट्रिशियन से पुलिस आरक्षक बने सुरेश कुमार लोधी
SHARE

रायपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना एक बार फिर अपनी सार्थकता सिद्ध करती नजर आई है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए शासकीय सेवा के द्वार खोले हैं। योजना से लाभान्वित होकर ग्राम बेलखुरी निवासी सुरेश कुमार लोधी ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर चयन प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुरेश कुमार लोधी पूर्व में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन के रूप में पंजीकृत थे। सीमित आय और संसाधनों के बावजूद उनके मन में शासकीय सेवा में जाने का दृढ़ संकल्प था। आर्थिक कठिनाइयों के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना ने उनके सपनों को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

कोचिंग योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की सुव्यवस्थित तैयारी, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा नियमित अभ्यास का अवसर मिला। इसके साथ ही अनुशासनबद्ध अध्ययन, आत्मविश्वास और सही रणनीति ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। निरंतर परिश्रम और लगन के परिणामस्वरूप उन्होंने पुलिस आरक्षक परीक्षा में सफलता हासिल की। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार लोधी ने कहा कि यदि श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना का सहयोग न मिलता, तो मेरे लिए यह सफलता प्राप्त करना अत्यंत कठिन होता। यह योजना उन युवाओं के लिए आशा की किरण है, जो मेहनत करने का जज्बा रखते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। श्रम विभाग की यह पहल श्रमिक वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा शासकीय सेवाओं में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त और सराहनीय कदम है।

बाजार क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने वालों पर हो रही है कार्रवाई…. 425 लोगों से वसूला गया 38300 जुर्माना… जहां पॉजिटिव मरीज वहां हो रहा सेनेटाइजेशन
सड़क पार कर रहे भेड़-बकरियों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, चिल्लाता रहा चरवाहा और भाग निकला चालक
तेजपुर यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी: टीम इंडिया की जीत से हैं गदगद, कहा- चोट के बावजूद खिलाड़ी डटे रहे और जीते
वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
बैकुण्ठधाम को बदनाम करने की हो रही कोशिस, कहा- झूठे प्रकरण में फंसाने की साजिश-राजेन्द्र सिंह अरोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
Next Article भिलाई के दिव्यांग गौकरण पाटिल को राष्ट्रपति का बुलावा, 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगे डिनर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?